Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-सास-ससुर गिरफ्तार:दहेज उत्पीड़न के आरोप में 5 माह बाद हुई पुलिस कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी घटना के लगभग पांच माह बाद दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोपों की जांच के उपरांत की गई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। यह मामला 9 दिसंबर 2025 का है, जब गोपीपुरवा टिटिहिरिया गांव में विवाहिता कोयली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतका के भाई राजू ने पुलिस को 12 दिसंबर 2025 को दी तहरीर में बताया था कि उनकी बहन की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व राजेंद्र से हुई थी। तहरीर के अनुसार, शादी के तीसरे वर्ष में गौना के बाद जब कोयली ससुराल गई, तभी से पति राजेंद्र, ससुर त्रिलोकी नाथ, सास और ननद द्वारा उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।पति राजेंद्र मुंबई भी रहता था और गांव में किसानी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि कोयली जब भी मायके आती थी, वह अपने साथ हो रहे अत्याचारों के बारे में बताती थी।परिवार के लोग सामाजिक मर्यादा के चलते उसे समझा-बुझाकर वापस ससुराल भेज देते थे। 9 दिसंबर 2025 को ससुराल पक्ष से मायके में फोन कर कोयली की मौत की सूचना दी गई।मायके पक्ष के पहुंचने पर कोयली का शव फूंस के छप्पर में संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने सिरसिया थाने में पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई। लगभग पांच माह की जांच के बाद पुलिस ने पति राजेंद्र, ससुर त्रिलोकी नाथ और सास (त्रिलोकी की पत्नी) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मृतका कोयली का एक मासूम बेटा है, जो अब मां के साए से वंचित हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है और आगे की विधिक प्रक्रिया न्यायालय के आदेशानुसार जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में डबल मर्डर के बाद चौकी इंचार्ज सस्पेंड:नौबस्ता चौकी से 200 मीटर दूरी पर हत्या हुई थी, गश्त और निगरानी में लापरवाही सामने आई
    Next Article
    IIMT में अनु गुप्ता की मौत पर कमिश्नरी का घेराव:सुबह से ही एकत्रित होने शुरू हुए अलग-अलग कॉलेजों के छात्र ,पुलिस भी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment