Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-इजरायल तनाव: श्रावस्ती प्रशासन अलर्ट:फंसे नागरिकों की मदद को हेल्पलाइन नंबर जारी, सहायता का आश्वासन।

    3 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिला प्रशासन ने पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इज़रायल संघर्ष और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने जनपदवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपदा विभाग और नागरिक सुरक्षा संगठन को पूरी तत्परता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, ग्राम प्रधानों, कोटेदारों, आपदा मित्रों और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को निर्देशित किया है कि यदि किसी भारतीय नागरिक के दुबई, ईरान या इज़रायल में फंसे होने की जानकारी मिले तो तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें। इसका उद्देश्य समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर प्रभावित नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराना है। विदेशों में रह रहे जनपदवासियों की प्रशासन की नजर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद के जो नागरिक इन देशों में प्रवास कर रहे हैं या किसी कारणवश वहां फंसे हुए हैं, उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। सूचना देने के लिए जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, क्षेत्रीय लेखपाल, नजदीकी पुलिस स्टेशन या पंचायत कर्मियों से संपर्क किया जा सकता है। सुरक्षा और आपदा विभाग के हेल्पलाइन नंबर जारी जिला स्तर पर नागरिक सुरक्षा के प्रभारी अधिकारी संजय कुमार से मोबाइल नंबर 8318199633 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र के मोबाइल नंबर 9721939303 पर भी सूचना साझा की जा सकती है। अब तक किसी के फंसे होने की सूचना नहीं जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि अभी तक जनपद के किसी भी नागरिक के युद्ध प्रभावित क्षेत्र में फंसे होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने पत्रकारों और आमजन से अपील की कि यदि ऐसी कोई जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं। फंसे व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट नंबर, वहां का पता और संपर्क विवरण जैसी सूचनाएं राहत एवं समन्वय कार्य में बेहद महत्वपूर्ण होंगी। आपात स्थिति में हर संभव मदद का भरोसा जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और आवश्यक समन्वय तेजी से किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में होली से पहले प्रशासन सख्त:डीएम-एसपी ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा, ड्रोन से निगरानी
    Next Article
    ऑटो चालक को शराब पिलाकर किया समलैंगिग सेक्स:मार कर नाले में फेका, आरोपी पोस्को में जा चुके हैं जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment