Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में होली से पहले प्रशासन सख्त:डीएम-एसपी ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा, ड्रोन से निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    महराजगंज जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में श्यामदेऊरवा कस्बा क्षेत्र में विशेष पैदल गश्त का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से संवाद कर होली के अवसर पर भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सामाजिक समरसता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और किसी भी असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्रोन कैमरों से रियल-टाइम निगरानी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए क्षेत्र में ड्रोन कैमरों की सहायता से लगातार निगरानी की जा रही है। ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संकरी गलियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा रणनीतिक स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और नियमित चेकिंग अभियान भी चलाए जा रहे हैं। अफवाहों से बचकर त्योहार मनाने की अपील डीएम और एसपी ने जनसामान्य से अपील की कि वे होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश न फैलाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। नशे में वाहन चलाने और हुड़दंग पर सख्ती की चेतावनी प्रशासन ने नशे की हालत में वाहन न चलाने, गुंडागर्दी, मारपीट या अन्य अनुशासनहीन व्यवहार से दूर रहने की हिदायत दी है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि होली का त्योहार हर्षोल्लास और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया पुलिस ने हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार:डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या की थी, मामूली विवाद पर उतारा मौत के घाट
    Next Article
    ईरान-इजरायल तनाव: श्रावस्ती प्रशासन अलर्ट:फंसे नागरिकों की मदद को हेल्पलाइन नंबर जारी, सहायता का आश्वासन।

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment