Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की 3 देशों के साथ मीटिंग:सऊदी-तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे, अमेरिका ने 3500 सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे

    8 hours ago

    2

    0

    ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। पाकिस्तान इस बैठक को होस्ट कर रहा है। मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलत्ती पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की हैं। इसके साथ ही इशाक डार तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान और सऊदी के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान के साथ अलग-अलग बैठकें भी करेंगे। यहां वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे। पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने की भी पेशकश भी कर चुका है। उसने ईरान को 15 सूत्रीय अमेरिकी प्रस्ताव भी सौंपा है। इसमें ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को पूरी तरह बंद करना, मिसाइल कार्यक्रम घटाना, क्षेत्रीय प्रॉक्सी ग्रुप्स से समर्थन रोकना और सैंक्शन्स में राहत जैसे मुद्दे शामिल हैं। ईरान इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। दूसरी ओर अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी और बढ़ा दी है। अमेरिकी वॉरशिप USS त्रिपोली करीब 3,500 सैनिकों (मरीन और नेवी) के साथ इस इलाके में पहुंच गया है। पाकिस्तान में क्यों हो रही मीटिंग पाकिस्तान के ईरान और सऊदी अरब दोनों से बेहतर रिश्ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसलिए पाकिस्तान को विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए बेहतर जगह माना जा रहा है। यह मीटिंग पहले तुर्किये में होनी थी, लेकिन बाद में इसे पाकिस्तान शिफ्ट कर दिया गया। पाकिस्तान इस समय किसी एक पक्ष में सीधे शामिल नहीं है, इसलिए उसे न्यूट्रल जगह माना जा रहा है। उसके ईरान और सऊदी अरब दोनों से अच्छे रिश्ते हैं, इसलिए बातचीत आसान है। तुर्किये और मिस्र जैसे देशों के साथ भी पाकिस्तान के संबंध ठीक हैं। ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें… ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में चल रहा था गजब का खेल, अपनाता था चौंकाने वाला तरीका, पुलिस ने जब किया भंडाफोड़, सब के उड़े होश
    Next Article
    संभल SP केके बिश्नोई दूल्हा बनकर घोड़ी पर बैठे:काला चश्मा, हाथ में तलवार; बारात लेकर जोधपुर निकले; IPS अंशिका से शादी करेंगे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment