Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान जंग से अमेरिकी नाराज, 63% लोगों को ट्रम्प नापसंद:रिपब्लिकन पार्टी पर मिड टर्म चुनाव में हार का खतरा

    15 hours ago

    1

    0

    अमेरिका में ट्रम्प की लोकप्रियता में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है। न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज के सर्वे के मुताबिक 63% लोग ट्रम्प से नाराज हैं। ऐसे में उनकी पॉप्यूलैरिटी रेटिंग घटकर 37% हो गई है। यह उनके दूसरे कार्यकाल में सबसे कम है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब दो-तिहाई अमेरिकी मानते हैं कि ट्रम्प का ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने का फैसला गलत था। ज्यादातर लोगों का मानना है कि इस युद्ध की कीमत उसके फायदे से ज्यादा रही। सर्वे में 64% लोगों ने कहा कि ट्रम्प अर्थव्यवस्था संभालने में अच्छा काम नहीं कर रहे। महंगाई की वजह से लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। फरवरी के बाद से अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें काफी ऊपर चली गई हैं। ऐसे में इस साल नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की हार का खतरा बढ़ गया है। निर्दलीय मतदाता भी ट्रम्प से दूर होते दिख रहे हैं। सर्वे के मुताबिक अगर अभी चुनाव हों, तो सर्वे के मुताबिक डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को रिपब्लिकन के मुकाबले 10% की बढ़त मिल सकती है। इस बीच ईरान ने अमेरिका सो होर्मुज की नाकाबंदी खत्म करने को कहा है। ऐसा न करने पर ओमान सागर को अमेरिकी सेना का कब्रगाह बनाने की धमकी दी है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. UAE के न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन हमला: UAE के बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बाहर ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। शुरुआती जांच में ईरान पर शक जताया जा रहा है। यह पहली बार है जब UAE के न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाया गया। 2. होर्मुज पार कर भारत पहुंचे 15 LPG जहाज: मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला LPG टैंकर ‘सिमी’ 20 हजार टन गैस लेकर कांडला पोर्ट पहुंचा। जंग शुरू होने के बाद अब तक 15 LPG जहाज भारत पहुंच चुके हैं। 3. भारत बोला- होर्मुज में शिपिंग रोकना मंजूर नहीं: UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में कॉमर्शियल शिपिंग रोकना अस्वीकार्य है। 4. ट्रम्प का नया ऑफर- ईरान 20 साल परमाणु कार्यक्रम रोके: ट्रम्प ने पहली बार स्थायी रोक के बजाय 20 साल के लिए ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सस्पेंड करने की बात कही। साथ ही ईरान को चेतावनी दी कि उसका समय तेजी से खत्म हो रहा है। 5. सीजफायर के बावजूद लेबनान पर इजराइली हमले जारी: संघर्ष विराम बढ़ने के बावजूद इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 30 से ज्यादा हमले किए। हजारों लोग पलायन कर रहे हैं। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नॉर्वे ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया:उनका ये 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान, मोदी बोले- यूरोप भारत में $100 अरब निवेश करेगा
    Next Article
    हेमा मालिनी विधायक के हूटर वाले ऑटो में घूमीं:विधायक ई-रिक्शा में बैठे, फॉर्च्यूनर से बनवाया वीडियो; अफसर ने खरीदी 8 हजार की साइकिल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment