Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर प्रदर्शन:प्रयागराज में हजारों लोग जुटे, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

    2 hours ago

    1

    0

    इजराइल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अली खामेनाई की मौत के बाद प्रयागराज में गुस्सा फूट पड़ा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी लंख्या में विरोध जताया। हजारों की संख्या में दरियाबाद पीपल चौराहे पर मुस्लिम समुदाय के लोग इकठ्ठा हुए। लोगों की भीड़ देख भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। अचानक से जुटी हजारों की भीड़ मौला अब्बास की दरगाह पर पहुंची और शोक व्यक्त किया। जहां पुरुष के साथ भारी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हुई थी। शोक व्यक्त करने के बाद सभी ने हांथ में पोस्टर और तस्वीरों को लेकर इजराइल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद लोग दरगाह में शोक व्यक्त करने के बड़ी संख्या में सभी लोग फूट फूट कर रो रहे थे। सभी की आंखों में आंसू था। एक के बाद एक सभी लोग अपनी अपनी बातों को रख रहे थे। पुतला बनाकर चप्पलों से पीटा सड़क पर हजारों की भीड़ में शामिल लोग नितिन याहू और ट्रंप का पुतला बनाकर चप्पलों से पिटाई की। इस दौरान पुरुषों के साथ-साथ भारी संख्या में पर्दानशीं महिलाएं भी शामिल रही। ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अली खामेनाई की मौत के बाद तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग इजरायल और अमेरिका के खिलाफ दरियाबाद के रौजा अब्बास की दरगाह पर प्रोटेस्ट करने लगे। करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद सभी कब्रिस्तान पहुंचे और फिर प्रदर्शन को समाप्त किया। इस दौरान सभी लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद, इसराइल मुर्दाबाद, अमेरिका मुर्दाबाद, या हुसैन के बारे लगाते रहे। सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर होगा प्रदर्शन दरियाबाद में दरगाह में शोक व्यक्त करने के दौरान ऐलान किया गया कि सोमवार को तीन बजे सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सभी लोगों से अपील भी की गई है। इस प्रदर्शन में पहुंचने के लिए सभी बड़ी संख्या में तैयारी भी कर रहे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रनिंग और क्रिकेट का रोमांच:मारवाड़ बिजनेस स्कूल के BBA और BCA में होगा फाइनल टक्कर
    Next Article
    संजू सैमसन को धमाकेदार पारी के लिए मिला POTM अवॉर्ड, विराट-रोहित के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment