Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रनिंग और क्रिकेट का रोमांच:मारवाड़ बिजनेस स्कूल के BBA और BCA में होगा फाइनल टक्कर

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के मारवाड़ बिजनेस स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स कंप्टीशन के तीसरे दिन रनिंग और क्रिकेट का दमदार मुकाबला देखने को मिला। सुबह 10 से शुरू इस इस मैच में बालक और बालिका वर्ग में रनिंग के कुल 4 मैच खेले गए। वहीं क्रिकेट में दो सेमीफाइनल मैच खेला गया। पहला मुकालबा बीबीए और बीकॉम के बीच खेला गया। जिसमें कड़ी टक्कर देते हुए बीबीए ने फाइनल में जगह बनाई। जिबकि दूसरा सेमीफाइनल में बीकॉम और बीसीए के हुआ। जिसमें बीसीए ने 85 रनों का पीछा करते हुए सात विकेट की जीत के साथ फाइनल में एंट्री ली। अब इसका फाइनल मुकाबला 2 मार्च को खेला जाएगा। रनिंग में विमल का दबदबा 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विमल कुमार भट्ट ने 12.6 सेकेंड में दौड़ पूरी कर फर्स्ट, दिव्यांशु यादव ने 13.2 सेकेंड के साथ सेकेंड और राजू यादव ने 14.6 सेकेंड में दौड़ पूरी कर थर्ड पोजीशन हासिल किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विमल कुमार भट्ट ने 23.96 सेकेंड के साथ फर्स्ट, नवनीत पाठक ने 24.25 सेकेंड के साथ सेकेंड और राजू यादव ने 26.19 सेकेंड में दौड़ पूरी कर थर्ड पोजीशन पर रहे। 34.4 सेकेंड में मीरा ने पूरा किया 200 मीटर 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अंशु सिंह ने 17.53 सेकेंड के साथ फर्स्ट, मीरा ने 18.2 सेकेंड के साथ सेकेंड और स्वाति सिंह ने 18.6 सेकेंड के साथ थर्ड पोजीशन पर बनी रही। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में मीरा ने 34.4 सेकेंड के साथ पहले, अंशु सिंह ने 34.9 सेकेंड के साथ दूसरे, स्वाति सिंह ने 35.28 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान पर रहे। फाइनल मुकाबला आज क्रिकेट सेमीफाइनल का पहला मैच बीबीए और बी कॉम के बीच खेला गया जिसमें बीबीए ने फाइनल में जगह बनाई। जिबकि दूसरा सेमीफाइनल में बीकॉम और बीसीए के हुआ जिसमें बीसीए ने 85 रनों का पीछा करते हुए 3 विकेट खो कर लक्ष्य हसिल कर लिया। सात विकेट की जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। दो मार्च को फाइनल मैच शैय्यद मोदी स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। जबकि 400 मीटर रेस 9 बजे से होगा। तीसरे दिन के मुकाबले की शुरुआत महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी तथा कीड़ाध्यक्ष, डॉ. अभिनव मिश्र की उपस्थिति में हुई। इस अवसर महाविद्यालय के शिक्षण डॉ. वन्दना चौहान, डॉ. रजनी दुबे, डॉ. समीर मिश्र, प्रियांशु वर्मा, वागीश राज पाण्डेय, डॉ.प्रीति दूबे, डॉ. केके प्रजापति, डॉ.तरन्नुम निशा, डॉ.आफान अंसारी, डॉ. विकेक कुमार, श्रेया जायसवाल, डॉ.अरूणेन्द्र त्रिपाठी, शुभम यादव, पल्लवी द्विवेदी, कशिस भागवानी, शिवांगी यादव, नेहा सिंह, नेहा द्विवेदी, चन्दन बरनवाल और अन्य उपस्थित रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 77 वर्षीय बुजुर्ग से 60 लाख की ठगी:साइबर ठगों ने क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर लगाया चूना,पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर प्रदर्शन:प्रयागराज में हजारों लोग जुटे, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment