Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान ने नई अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी दिखाई:बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ लॉन्चर भी मौजूद; हमलों के बावजूद 90% ठिकाने अब भी चालू

    6 hours ago

    1

    0

    ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने नई अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी का वीडियो जारी किया है। इसमें बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ उन्हें लॉन्च करने वाले सिस्टम भी रखे दिखाई दिए। IRGC से जुड़ी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने मंगलवार को इस मिसाइल सिटी की तस्वीरें जारी कीं। हालांकि यह नहीं बताया गया कि यह ठिकाना कहां है या इसमें कितनी मिसाइलें हैं और उनके कौन-कौन से प्रकार हैं। गल्फ न्यूज के मुताबिक, ईरान के करीब 90% मिसाइल ठिकाने और सुरंगों में बने भंडार अब भी काम कर रहे हैं। इन पर हवाई हमले किए जाने के बाद भी ये चालू हैं। ईरान की अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी की 2 तस्वीरें… अमेरिका को अपनी तैयारी दिखा रहा ईरान ईरान ने यह वीडियाे ऐसे समय साझा किया है, जब अमेरिका उस पर प्रतिबंध जारी रखे हुए है और उसकी नौसैनिक नाकेबंदी भी कर रहा है। गल्फ न्यूज के मुताबिक, इस मिसाइल सिटी को दिखाकर ईरान यह संदेश देना चाहता है कि हमलों के बावजूद उसकी सैन्य ताकत बनी हुई है। जमीन के नीचे मिसाइल बनाने और रखने की व्यवस्था से ईरान अपने हथियारों को हवाई हमलों से बचाना चाहता है। इसके लिए वह सैन्य ठिकानों को अलग-अलग जगहों पर बना रहा है और उन्हें जमीन के नीचे छिपा रहा है। कार्यक्रम के दौरान IRGC कमांडर माजिद मौसवी ने चेतावनी भी दी कि जरूरत पड़ने पर ईरान अपने दुश्मनों के ठिकानों पर पूरे इलाके में और उससे बाहर भी हमला कर सकता है। ईरान के पास अब कितनी मिसाइलें बचीं, यह साफ नहीं ईरान की सैन्य ताकत में मिसाइलों की अहम भूमिका है। हालांकि, अमेरिकी और इजराइली हमलों के बाद उसके पास कितनी मिसाइलें बची हैं और अंडरग्राउंड ठिकानों में कितनी रखी हैं, इसका सही आंकड़ा सामने नहीं आया है। ईरान जमीन के नीचे ही मिसाइल बना रहा IRGC प्रवक्ता हुसैन मोहेबी ने बताया कि ईरान ने मिसाइल और ड्रोन बनाने वाली फैक्ट्रियों को जमीन के ऊपर से हटाकर अंडरग्राउंड ठिकानों में शिफ्ट कर दिया है। इन जगहों को उन्होंने सिर्फ हथियार रखने का ठिकाना नहीं, बल्कि 'मिसाइल बनाने वाले शहर' बताया। मोहेबी के मुताबिक, ईरान के पास हथियार बनाने की अपनी तकनीक है। इससे वह भारी बमबारी के बावजूद मिसाइल और ड्रोन बनाने का काम जारी रख सकता है। ईरान की IRGC एयरोस्पेस फोर्स मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालती है। जमीन के नीचे फैक्ट्रियां और भंडार बनाने का मकसद उन्हें हवाई हमलों से बचाना और हमले होने के बाद भी मिसाइल बनाने और लॉन्च करने की क्षमता बनाए रखना है। ईरान मिसाइल गूगल पर ट्रेंड कर रहा है… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- ईरान से जंग लगभग खत्म: कतर के PM से मुलाकात के बाद कहा- फिलहाल हमले की जरूरत नहीं, लेकिन सेना तैयार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध लगभग खत्म हो चुका है। उन्होंने सोमवार को कहा कि फिलहाल अमेरिका मौजूदा स्थिति बनाए रखेगा। किसी भी बदलाव की स्थिति में अमेरिकी सेना तैयार है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीन राशि
    Next Article
    अमेरिकी संसद ने हेगसेथ को हटाने का प्रस्ताव रोका:ईरान में बिना मंजूरी जंग छेड़ने का आरोप था, ट्रम्प बोले- देशभक्त नेता को बचाया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment