Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरानी सुप्रीम लीडर बोले- लारीजानी की हत्या का बदला लेंगे:खून का हिसाब चुकाना होगा; ईरान में दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमला

    3 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 20वां दिन है। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने धमकी दी है कि वे सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की हत्या का बदला लेंगे। सरकारी मीडिया के मुताबिक, खामेनेई ने कहा कि लारीजानी की हत्या के जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने लारीजानी को ‘देशभक्त’ नेता बताया। साथ ही कहा कि उनकी हत्या यह दिखाती है कि दुश्मन उन्हें कितना अहम मानते थे। खामेनेई ने चेतावनी दी कि ‘हर खून की एक कीमत होती है’ और शहीदों के खून का हिसाब जल्द लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले ईरान को कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत करेंगे। ईरान में दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमला अमेरिका-इजराइल ने बुधवार को दक्षिणी ईरान में साउथ पार्स गैस फील्ड और असालुयेह शहर की तेल-गैस सुविधाओं पर एयरस्ट्राइक की। साउथ पार्स दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस फील्ड मानी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में गैस के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल और तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया गया। इजराइली मीडिया ने भी बुशहर क्षेत्र में गैस फैसिलिटी पर हमले की जानकारी दी। इससे पहले इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा था कि आज ईरान और लेबनान में ‘बड़े सरप्राइज’ देखने को मिलेंगे, जिसे इन हमलों से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में बड़े हमलों की चेतावनी दी। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने लोगों से सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर के प्रमुख तेल और गैस ठिकानों से दूर रहने को कहा। वहीं कतर ने ईरान के गैस फील्ड पर हमले की निंदा की। भारतीय जहाज 'जग लाडकी' गुजरात पहुंचा भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर 'जग लाडकी' बुधवार को गुजरात के मुंद्रा स्थित अडाणी पोर्ट्स पर पहुंच गया है। यह UAE के फुजैराह पोर्ट से होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए आया है। इसपर 80,886 मीट्रिक टन (लगभग 5.8-6 लाख बैरल) कच्चा तेल लदा है। भारत में हर रोज लगभग 5.5-5.6 मिलियन बैरल (करीब 90 करोड़ लीटर) तेल की खपत होती है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    धुरंधर 2: किसे मिली कितनी मोटी रकम? रणवीर ने सबको पछाड़ा!
    Next Article
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी:नवरात्रि के पहले दिन श्रीराम यंत्र का पूजन करेंगी, वीआईपी पास से नहीं होगी एंट्री

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment