Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में तेज आंधी-बारिश:हवा चलने से होर्डिंग्स और बैनर उखड़कर सड़कों पर गिर गए, कई इलाकों की बिजली गुल

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में बुधवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और हल्की बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। देर रात तक चली तेज हवाओं और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को एक बार फिर हल्की ठंडक महसूस हुई। आंधी का असर शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में देखा गया। शहर में कई स्थानों पर लगे होर्डिंग्स और बैनर उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरने की घटनाओं के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। कई गांवों में रातभर बिजली संकट बना रहा। मौसम के इस बदलाव का असर प्रशासनिक तैयारियों पर भी पड़ा। मथुरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन को लेकर शहर को सजाया गया था। तेज आंधी ने इन तैयारियों को नुकसान पहुंचाया। जगह-जगह लगाए गए स्वागत होर्डिंग्स और सजावट सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे व्यवस्थाओं को दोबारा दुरुस्त करने की चुनौती सामने आई है। गुरुवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन हल्की ठंडक बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। लोगों को बदलते मौसम के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति ने पत्नी को उसके बॉयफ्रैंड के साथ विदा किया:बुलंदशहर में पत्नी के फोन में मिला पति का फोटो, फोटो कैप्शन में लिखा था- 'नीला ड्रम और सीमेंट'
    Next Article
    साइबर अपराध के मामले अब हर थाने में दर्ज होंगे:पीड़ितों को मिलेगी तुरंत राहत, थानों में विशेष बेंच और प्रशिक्षण दिया जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment