Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने पत्नी को उसके बॉयफ्रैंड के साथ विदा किया:बुलंदशहर में पत्नी के फोन में मिला पति का फोटो, फोटो कैप्शन में लिखा था- 'नीला ड्रम और सीमेंट'

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में एक युवक अपनी पत्नी की शादी उसके ब्यॉयफ्रेंड से करा दी। शादी कराने के बाद पति पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। दरअसल, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। मीडियशन सेल में पति पत्नी के विवाद के निपटारा करने के लिए सुनवाई हो रही थी। सुनवाई के दौरान पत्नी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के विवाद का निपटारा कराने के लिए चल रही मीडियशन प्रक्रिया ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। राजकुमार नामक व्यक्ति की शादी के कुछ समय बाद ही वैवाहिक जीवन में तनाव शुरू हो गया था। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अक्सर विवाद करती थी और बाद में घर छोड़कर चली गई। समय बीतने के साथ दोनों के बीच अनबन बढ़ती गई। इस दौरान उनका एक बच्चा भी हुआ, लेकिन पति के अनुसार, पत्नी का व्यवहार सामान्य नहीं रहा, जिससे वह परेशान हो गया।लगातार बढ़ते विवाद को सुलझाने के लिए मामला मीडियशन सेल में पहुंचा, जहां दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया। सुनवाई के दौरान पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। इसी दौरान पति ने पत्नी का मोबाइल फोन चेक किया, जिसमें उसे अपनी ही एक फोटो मिली। फोटो के कैप्शन में ‘नीला ड्रम’ और ‘सीमेंट’ जैसे शब्द लिखे थे। हाल के चर्चित मामलों को ध्यान में रखते हुए पति ने इसे संभावित खतरे के संकेत के रूप में लिया और भयभीत हो गया। डर के चलते पति ने विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। मीडियशन सेल में मौजूद लोग भी इस फैसले से हैरान रह गए। फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मैं जानता था अफेयर भाई की मौत की वजह बनेगा':अलीगढ़ अस्पताल में हुआ था मर्डर; भाई ने सुनाई लव स्टोरी से हत्या तक की कहानी
    Next Article
    मथुरा में तेज आंधी-बारिश:हवा चलने से होर्डिंग्स और बैनर उखड़कर सड़कों पर गिर गए, कई इलाकों की बिजली गुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment