Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा:डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराया; सूर्यवंशी ने 92 और 40 रन बनाए

    22 hours ago

    1

    0

    ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। उसने मंगलवार को समाप्त हुए सेमीफाइनल मैच में डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराया। फाइनल में ईस्ट जोन का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। यह मैच 6 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा। बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-2 में ईस्ट जोन को जीत के लिए 159 रन का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन 80.1 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान ईशान किशन 39 और मोहम्मद शमी 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने 40 रन की पारी खेली। वैभव ने पहली पारी में 7 चौके और 7 छक्कों के सहारे 92 रन बनाए थे। सेंट्रल जोन ने 37 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे सेंट्रल जोन की शुरुआत खराब रही और 37 रन तक टीम के तीन विकेट गिर गए। कप्तान रजत पाटीदार 5 और रिंकू सिंह 20 रन ही बना सके। 95 रन तक 7 विकेट गंवाने के बाद अरशद खान ने लोअर ऑर्डर के साथ मिलकर टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। हालांकि टीम 158 रन पर ही सिमट गई। अमन मोखाड़े ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। अरशद खान ने 25 और हर्ष दुबे ने 24 रन की पारी खेली। मुकेश कुमार को 4, शमी को 3 विकेट ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 12 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने 3, जबकि अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और क़ुनैन कुरैशी ने 1-1 विकेट लिया। शमी ने पूरे 900 विकेट किए मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे शमी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ 3 विकेट लेकर प्रोफेशनल क्रिकेट में अपने 900 विकेट पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ छठे भारतीय गेंदबाज बने। शमी ने 36 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया। ईस्ट जोन से पहली पारी में सूर्यवंशी का अर्धशतक सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन की पहली पारी बराबरी पर रही। दोनों टीमों ने 266 रन बनाए। ईस्ट जोन के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 92 और अभिमन्यु ईश्वर ने 69 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 161 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद ईस्ट जोन ने अगले 104 रन में अपने सभी विकेट गंवा दिए। सेंट्रल जोन की ओर से हर्ष दुबे ने 4, जबकि आर्यन पांडे और यश ठाकुर ने 3-3 विकेट लिए। साउथ जोन 312 रन पर ऑलआउट दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन और नॉर्थ जोन आमने-सामने हैं। तीसरे दिन साउथ जोन की टीम पहली पारी में 312 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान तिलक वर्मा ने 116 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 250 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके लगाए। श्रेयस गोपाल ने 87 और नारायण जगदीशन ने 36 रन बनाए। साउथ जोन की शुरुआत खराब रही। रितिक भुई 5 और शेख रशीद बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद नारायण जगदीशन और तिलक वर्मा ने पारी संभाली। जगदीशन 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक ने श्रेयस गोपाल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। तिलक-गोपाल ने 176 रन जोड़े तिलक वर्मा और श्रेयस गोपाल ने छठे विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी की। गोपाल 87 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साउथ जोन के विकेट लगातार गिरते रहे और टीम 100.3 ओवर में 312 रन पर ऑलआउट हो गई। गुरनूर बरार ने 4 विकेट लिए नॉर्थ जोन की ओर से गुरनूर बरार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 23 ओवर में 88 रन देकर 4 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट झटके, जबकि आबिद मुश्ताक को 1 सफलता मिली। -------------------------------------------------- इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी ने 81 गेंदों पर 92 रन बनाए:दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया; 7 छक्के-7 चौके लगाए वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के लिए 81 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 छक्के और 7 चौके लगाए। इसके साथ ही वैभव दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    US ओपन: चोट से लौटकर रायबाकिना जीतीं:विंबलडन सेमीफाइनलिस्ट फेरी बाहर; मुसेटी ने सीधे सेटों में हराया
    Next Article
    मिस्बाह-उल-हक ने सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दिया:टेस्ट टीम में बदलाव के अगले दिन फैसला, पाकिस्तान बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment