Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिस्बाह-उल-हक ने सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दिया:टेस्ट टीम में बदलाव के अगले दिन फैसला, पाकिस्तान बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया

    20 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लाहौर की नेशनल क्रिकेट अकादमी में बैटिंग सलाहकार का पद भी छोड़ दिया। क्रिकइंफो के मुताबिक मिस्बाह ने ईमेल के जरिए बोर्ड को अपना इस्तीफा भेजा। हालांकि, PCB ने अब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। 52 साल के मिस्बाह का यह फैसला टेस्ट टीम और मैनेजमेंट में बड़े बदलाव के अगले दिन आया है। एक दिन पहले PCB ने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया था। टीम ने हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया था। मार्च में सिलेक्शन कमेटी का हिस्सा बने थे मिस्बाह मिस्बाह को इसी साल मार्च में चार सदस्यों वाली की सिलेक्शन कमेटी में शामिल किया गया था। कमेटी में आकिब जावेद, सरफराज अहमद और असद शफीक भी हैं। मिस्बाह का PCB के साथ साल में 180 दिन काम करने वाला बैटिंग सलाहकार का कॉन्ट्रैक्ट भी था। मिस्बाह ने PCB में कई जिम्मेदारियां संभालीं। 2019 में उन्हें हेड कोच और चीफ सेलेक्टर की दोहरी जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अक्टूबर 2020 तक इन पदों पर काम किया। रिजवान, इमाम, सलमान सहित 7 खिलाड़ी बाहर इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे है। लॉर्ड्स में 194 रन से हार के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले सोमवार को सात खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया। टीम से रिलीज किए गए खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान आगा, अली उस्मान, आमेर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं। 5 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका, सईम-फजल की वापसी टेस्ट टीम में पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इनमें अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह शामिल हैं। इनके अलावा सईम अयूब और अब्दुल्ला फजल भी टेस्ट टीम से जुड़ेंगे। व्हाइट-बॉल टीम के हेड कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एश्ले नॉफ्के को टेस्ट कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है। ------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… PCB ने कोच समेत 7 प्लेयर्स को वापस बुलाया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया। बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों को घर वापस बुला लिया है। उनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा:डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराया; सूर्यवंशी ने 92 और 40 रन बनाए
    Next Article
    जापान क्रिकेट का बयान-टीमें खुद होटल बुक कर सकती हैं:BCCI सुविधाओं से नाखुश था, एशियन गेम्स 19 सितंबर से होगा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment