Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर:चोट के कारण दूसरा मैच नहीं खेला था; वैभव को फिर मौका मिल सकता है

    12 hours ago

    1

    0

    ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच से भी बाहर हो गए हैं। यह मैच मंगलवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। ईशान जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 24 अक्टूबर को दूसरे मैच में भी नहीं खेले थे। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीता था। अब टीम की नजर तीसरा T20 जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेने पर है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने सोमवार को कहा कि ईशान की रिकवरी अच्छी चल रही है। वे ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन तीसरे T20 के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उन्हें एहतियात के तौर पर आराम दिया जा रहा है। क्राइस्टचर्च में पहले टी-20 में लगी थी चोट ईशान को 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले T20 के दौरान चोट लगी थी। BCCI की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर रख रही है। ईशान इस साल टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय हैं। वैभव को फिर मिल सकता है मौका वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में फिर मौका मिल सकता है। वैभव दूसरे टी-20 में ईशान की जगह तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। वे मैच में सिर्फ 4 रन बना पाए थे। बीसीसीआई ने ईशान की जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की उम्मीद कम है। टेस्ट सीरीज के लिए बैकअप गेंदबाजों का ग्रुप तैयार मोर्ने मोर्कल ने ईशान की चोट की अपडेट देने के अलावा टीम के गेंदबाजों के वर्कलोड पर भी बात की। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले कुछ गेंदबाजों को बैकअप के तौर पर न्यूजीलैंड में रोक सकता है। इनमें टी-20 सीरीज में खेल रहे अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं। टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह समेत सभी गेंदबाजों को वनडे और टेस्ट के लिए तैयार रखने की योजना बनाई गई है। टीम का लक्ष्य खिलाड़ियों का वर्कलोड संतुलित रखना और थकान के कारण चोट के जोखिम को कम करना है। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… केएल राहुल दोनों पारियों में 4 रन बना सके:यशस्वी भी फेल, दूसरी पारी में इंडिया-ए 106/2; न्यूजीलैंड 98 रन आगे इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी पारी में वापसी की। पहली पारी में 113 रन पर सिमटने के बाद टीम ने 10 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। स्टंप्स तक स्कोर 106/2 है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैसे बनीं दीप्ति दुनिया की बेस्ट विमेंस ऑलराउंडर:हॉकी बॉल से छक्के लगाने की प्रैक्टिस की, टी-20 में सबसे ज्यादा 191 विकेट लिए
    Next Article
    देवदत्त पडिक्कल एक रन से दोहरा शतक चूके:साई, यश और सुंदर ने फिफ्टी लगाई, इंडिया ए का स्कोर 488/8

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment