Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIT कानपुर में खेलों का उद्घोष, खिलाड़ियों ने दिखाया दम:क्रिकेट में इंटीग्रल और एमिटी की टीम जीता, साइलेंट डिस्को ने खींचा ध्यान

    11 hours ago

    1

    0

    आईआईटी कानपुर में वार्षिक खेल महोत्सव उद्घोष’26 में शनिवार को क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल और पुरुष खो-खो के मुकाबले हुए। फुटबॉल में बीआईटी मेसरा ने केआईटी कानपुर को 11-0 से हराया। वहीं, क्रिकेट में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी और एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ ने जीत दर्ज की। खेल प्रतियोगिताओं के साथ परिसर में फ्रीस्टाइल फुटबॉल, पेंटबॉल, स्केटिंग और साइलेंट डिस्को जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इनमें प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और मनोरंजन का आनंद उठाया। तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समापन रविवार को होगा। क्रिकेट में इंटीग्रल और एमिटी की जीत क्रिकेट प्रतियोगिता में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी ने केजीआई वाराणसी को 83 रन से हराया। वहीं, एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ ने आईआईआईटी सोनीपत के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों की टीम और जेएसएस ने एकेजीईसी को हराया। फुटबॉल में बीआईटी मेसरा ने 11-0 से हराया पुरुष फुटबॉल में बीआईटी मेसरा ने केआईटी कानपुर को 11-0 से शिकस्त दी। एकेजीईसी ने एनआईएफटी को 1-0 से हराया। एनआईटी कुरुक्षेत्र और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के बीच मुकाबला 0-0 से बराबर रहा, जबकि ओपी जिंदल और इंटरविस का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। उपलब्ध रिकॉर्ड में इन दोनों मुकाबलों को ड्रॉप्ड भी दर्ज किया गया है। महिला फुटबॉल में ओपी जिंदल ने एनआईटी कुरुक्षेत्र को हराया। पुरुष खो-खो में आरजीआईपीटी ने एकेजीईसी के खिलाफ जीत दर्ज की। बास्केटबॉल में बीबीडी और आईआईटी गुवाहाटी के साथ बीआईटी मेसरा और सिटी अकादमी के मुकाबले निर्धारित थे। खबर तैयार होने तक इनके परिणाम उपलब्ध नहीं थे। फ्रीस्टाइल फुटबॉल और साइलेंट डिस्को आकर्षण खेल प्रतियोगिताओं के अलावा परिसर के ओपन एयर थिएटर (ओएटी) में फ्रीस्टाइल फुटबॉल का प्रदर्शन हुआ। हॉल-8 में पेंटबॉल, योगा हॉल में प्रोम और स्केटिंग ग्राउंड पर साइलेंट डिस्को आयोजित किया गया। इन गतिविधियों में प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। तीन दिवसीय उद्घोष’26 का समापन रविवार को होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौसी के गहने बेचकर बॉयफ्रेंड के लिए आईफोन खरीदा:बरेली में भतीजी ने घर पर AC लगवाया तो शक हुआ, दोनों पर FIR
    Next Article
    झांसी में 'आप' जिलाध्यक्ष समेत कई नेता फिर हाउस अरेस्ट:दिल्ली जाने के लिए पार्टी कार्यालय में बना रहे थे योजना, पुलिस को लग गई भनक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment