Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौसी के गहने बेचकर बॉयफ्रेंड के लिए आईफोन खरीदा:बरेली में भतीजी ने घर पर AC लगवाया तो शक हुआ, दोनों पर FIR

    11 hours ago

    1

    0

    बरेली में एक युवती पर अपनी मौसी के घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि युवती करीब 10 साल से मौसी के घर रह रही थी। आरोप है कि उसने जेवर अपने बॉयफ्रेंड को दे दिए। दोनों ने गहने बेचकर आईफोन खरीदा और बाकी रकम घूमने-फिरने में खर्च कर दी। बारादरी पुलिस ने शनिवार की शाम को भतीजी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलमारी से गायब मिले सोने-चांदी के जेवर राजनगर कॉलोनी निवासी संगीता यादव ने 7 अक्टूबर को अलमारी में रखे जेवर गायब पाए। इनमें सोने का एक हार, दो चेन, दो अंगूठियां, चांदी की दो पायल और एक कमरबंद शामिल हैं। संगीता ने अपनी भतीजी इयशिता यादव पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। जेवर बेचकर खरीदे आईफोन शिकायत के मुताबिक, इयशिता ने जेवर अपने बॉयफ्रेंड आशु यादव को दे दिए। आरोप है कि दोनों ने गहने बेचकर आईफोन खरीदे। बची हुई रकम से मौसी के घर में एसी लगवाया और बाकी पैसे घूमने-फिरने में खर्च कर दिए। पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट संगीता की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने इयशिता यादव और आशु यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में हथियार तस्करी गिरोह के पिता-पुत्र गिरफ्तार:4 बंदूकें, 111 कारतूस और 32 लाख रुपए बरामद; बिना नंबर की वैन्यू कार जब्त
    Next Article
    IIT कानपुर में खेलों का उद्घोष, खिलाड़ियों ने दिखाया दम:क्रिकेट में इंटीग्रल और एमिटी की टीम जीता, साइलेंट डिस्को ने खींचा ध्यान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment