Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने चुना मोबिलिटी पार्टनर:MANN FLEET को बनाया अपना पार्टनर, यात्रियों को मिलेंगी आसान ट्रांसपोर्ट सेवाएं

    7 hours ago

    1

    0

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने Mann Fleet Partners Limited को अपना मोबिलिटी सर्विस पार्टनर चुना है। यह कंपनी एयरपोर्ट पर यात्रियों और कर्मचारियों के लिए ग्राउंड ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। समझौते के तहत Mann Fleet एयरपोर्ट पर कई तरह की सेवाएं चलाएगी। जिसमें एक्सक्लूसिव रेंटल कार सर्विस, यात्रियों के लिए अलग पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ पॉइंट बनाए जाएंगे, ताकि उन्हें कम चलना पड़े। इंट्रा-टर्मिनल बस शटल के तहत एयरपोर्ट कैंपस के अंदर आने-जाने के लिए बसें चलेंगी। इंट्रा-सिटी शटल सर्विस के तहत एयरपोर्ट को शहर के प्रमुख स्थानों से जोड़ा जाएगा। जिसके तहत परिचौक , बॉटेनिकल गार्डन और ग्रेटरनोएडा वेस्ट शामिल है। इसके अलावा और भी रूटों को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के CEO Christoph Schnellmann ने कहा कि बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा किसी भी वर्ल्ड-क्लास एयरपोर्ट के लिए जरूरी है। Mann Fleet के साथ यह साझेदारी यात्रियों और कर्मचारियों की यात्रा को आसान और आरामदायक बनाएगी।” वहीं कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Amrit Mann ने कहा कि यह साझेदारी हमारी क्षमता और अनुभव का प्रमाण है। हमारा लक्ष्य एक भरोसेमंद और ग्राहक-केंद्रित मोबिलिटी सिस्टम तैयार करना है। कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि यह व्यवस्था पहले से किए गए समझौतों को और मजबूत करेगी। हाल ही में एयरपोर्ट पर ट्रांसपोटेशन के लिए उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन, दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन , हरियाणा रोडवेज और उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के साथ एमओयू हो चुके है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई किशोरी, मौत:गाजीपुर में इंजन वाले बड़े पहिये की चपेट में आने से हादसा, वाहन जब्त
    Next Article
    महानिरीक्षक ने यातायात विभाग और आर्म्स कार्यालय का निरीक्षण किया:रायबरेली में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment