Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद पर बजार में 100 तरह की टोपियां:कानपुर में 50 से 5000₹ तक स्पेशल टोपी की डिमांड, ओमानी टोपी आर्डर पर होती है इंपोर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    ईद की तैयारी शुरू हो चुकी है, इस मौके पर खास किस्म की टोपी की खरीदारी भी लोग खूब करते हैं। रमजान के महीने में टोपियों की खरीदारी बढ़ जाती है। लेकिन ईद पर स्पेशल टोपी खरीदने की होड़ भी रहती है। कानपुर के बाजार में 50 रुपये की सूफी टोपी से लेकर 5 हजार तक की ओमानी टोपी बाजार में बिक रही है। शहर में टोपियों के लिए दो शो रूम हैं, इनमें एक बांसमंडी इलाके में है तो दूसरा नाला रोड पर है। इन दिनों ईद से पहले रातभर इन दुकानों में टोपियों को खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। ईद पर बाजार में 100 तरह की टोपियां बांसमंडी स्थित अरेबियन शॉपिंग जोन के दुकानदार फरहान ने बताया कि इस समय 100 तरह की टोपियां बाजार में बिक रही हैं। हमारे पास भी 70 से अधिक वैरायटी की टोपियां हैं। ईद पर अलग तरह की खास किस्म की टोपी पहनने के लिए लोगों में उत्सुकता रहती है। खास टोपियां जो बाजार में अजहरी टोपी, ओमानी टोपी, तुर्की की टोपी, चिश्ती टोपी, पठानी टोपी, सामी टोपी ये खास टोपियां हैं, जिनकी कीमत 1000 से 1200 के बीच है, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 50 से 5 हजार रूपाए तक टोपी दुकानदार ने बताया कि 50 रुपए की सूफी कॉटन टोपी से लेकर 5 हजार तक की टोपी की खरीदारी हो रही है। इनमें कीमत की बात की जाए तो अजहरी टोपी की मांग ज्यादा है, इसकी कीमत 1200 रुपए है। 5000 रुपए की ओमानी टोपी है, जिसे खास ऑर्डर के बाद ही मंगाकर ग्राहक को दिया जाता है। इसे बाहर से इंपोर्ट कराना पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में 19 सड़कों के लिए 22.69 करोड़ स्वीकृत:ग्रामीण क्षेत्रों का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क होगा बेहतर
    Next Article
    अलीगढ़ में लापता नेता बने पार्षद:10 महीने से तलाश रही पुलिस, सरकार ने थमा दी कुर्सी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment