Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में 19 सड़कों के लिए 22.69 करोड़ स्वीकृत:ग्रामीण क्षेत्रों का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क होगा बेहतर

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर जिले में 19 प्रमुख सड़कों और संपर्क मार्गों के निर्माण तथा नवीनीकरण के लिए लगभग 22.69 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस पहल से लंबे समय से जर्जर सड़कों पर आवागमन सुगम होगा।इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों का तहसील एवं जिला मुख्यालय से संपर्क बेहतर होगा। इससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी। यह स्वीकृति एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय के प्रस्ताव पर शासन द्वारा प्रदान की गई है। इन सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय तथा निर्माण खंड को सौंपा गया है। प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ पहली किस्त का आवंटन भी कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह और अश्विनी पांडेय ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। स्वीकृत मार्गों में टांडा-रायबरेली मार्ग, सुल्तानगढ़-गौरा-महमदपुर-कर्बला-रफीगंज मार्ग, नेवादा-बंदीपुर-कटका-सेमरा मार्ग, मालीपुर-धमरूवा-नेमपुर घाट मार्ग और टांडा-हंसवर-मकरही-चहोडा-डामरमऊ-जहांगीरगंज मार्ग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पिलखवां से प्रतापपुर कर्मीडीह क्रासिंग होते हुए गोपालपुर चौराहा, भाऊपुर से बेलहरी-टड़वा होते हुए मीरमलुकपुर मार्ग, बेवाना-कुढ़ा मार्ग से मुस्लिम जगदीशपुर-उदयपुर होते हुए श्मशान घाट तक संपर्क मार्ग और परेठवा-खंडवा से देवा तालाब तक के मार्ग का निर्माण होगा। साथ ही, समसपुर-रघुनाथपुर, महरुआ से छितन पट्टी शाहपुर, अकबरपुर-महरुआ से खजूरडीह-मंशापुर-बरामदपुर, रामनगर-चहोडा से बिमावल-धुसवां-मठिया सरावं होते हुए दुमदुम गांव तक संपर्क मार्ग का निर्माण और मरम्मत की जाएगी। जहांगीरगंज-रामबाग-लुंबिनी-दुद्दी मार्ग से दोस्तपुर-अकबरपुर-जलालपुर-नेवरी मार्ग और रायगंज-सेनपुर-मिझौड़ा-तिवारीपुर मार्ग का भी नवीनीकरण कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में नहर कटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न:ग्रामीणों ने चंदा कर जेसीबी से रोका पानी, लाखों का नुकसान
    Next Article
    ईद पर बजार में 100 तरह की टोपियां:कानपुर में 50 से 5000₹ तक स्पेशल टोपी की डिमांड, ओमानी टोपी आर्डर पर होती है इंपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment