Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इज्जतनगर में प्रेम विवाह को लेकर तनाव:युवक के घर में घुसकर जान से मारने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    20 hours ago

    1

    0

    बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कलारी में प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है। आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक के घर में घुसकर उसके परिवार को जान से मारने और गांव छोड़ने की धमकी दी है। ग्राम कलारी निवासी शिवम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई सतीश कुमार ने गांव की ही रोशनी मौर्य से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह के बाद से ही युवती के परिजन इस रिश्ते से नाराज हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, तब से लगातार गाली-गलौज और धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 17 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे कई लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार और तमंचे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में हंगामा किया, मारपीट की और पूरे परिवार को गांव छोड़ने की धमकी दी। आसपास के ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव में उनकी आबादी कम होने के कारण वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इज्जतनगर थाना पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने के बाद उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के मंत्री नरेंद्र कश्यप को सदन में लगी फटकार:स्पीकर सतीश महाना के मना करने के बाद भी लगातार बोले जा रहे थे मंत्री
    Next Article
    योगी सरकार हिटलर जैसे काम करती है:गोरखपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- लाठीचार्ज करने वाले के खिलाफ कार्रवाई हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment