Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंजीनियर बनना चाहते हैं हाई स्कूल के टॉपर विवेक यादव:पिता बोले मैं तो नहीं पढ़ पाया बेटा करेगा नाम रोशन, दादी बोली बहुत मुसीबत से आगे बढ़ा

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के अंबारी इलाके के रहने वाले विवेक यादव का सपना इंजीनियर बनने का है। विवेक यादव को यूपी की टॉप 10 लिस्ट में आठवां स्थान हासिल हुआ है। जबकि जिले में पहला स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। विवेक यादव को 600 में से 579 नंबर मिले हैं। जो कि प्रतिशत में 96.50 प्रतिशत है। नियमित 6 से 7 घंटे की पढ़ाई करने वाले विवेक यादव के पिता चक्की चलकर अपनी आजीविका चलाते हैं। पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर पर विवेक यादव का कहना है कि मुझे अपनी सफलता पर पूरा भरोसा था। लगातार टेस्ट देता था। और कोचिंग भी ले रहा था। ऐसे में मुझे मेरी में आने की पूरी उम्मीद थी। बेहद मामूली परिवेश से आने वाले विवेक यादव की सफलता से पूरा परिवार खुश है। जो भी घर आ रहा है वह विवेक यादव को मिठाई खिला रहा है। जहां पिता बेटे की सफलता पर गदगद है तो वही दादी भी अपने पोते की उपलब्धि पर काफी खुश नजर आई। विवेक यादव की मां पूनम देवी मायके गई हैं। मायके से ही बेटे को इस सफलता के लिए आशीर्वाद दे रही हैं। हालांकि दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए दादी की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और बोल पड़ी की पोता बहुत मुसीबत से आगे बढ़ रहा है। पढ़ लिखकर कुछ बन जाएगा तो हमें और खुशी होगी। जिले में बेहद सामान्य परिवेश के जिस तरह से बड़ी संख्या में बच्चों ने अपनी मेहनत से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। निश्चित रूप से सुखद संकेत है। इंजीनियर बनना है सपना दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए विवेक यादव ने बताया कि मेरा सपना इंजीनियर बनने का है। अपनी सफलता को लेकर परिजनों और गुरुजनों को श्रेय देते हुए कहा कि इतनी मेहनत में परिजनों और गुरुजनों का भी बहुत योगदान रहा। सभी लोगों ने सपोर्ट किया। यही कारण है कि आज परिणाम सबके सामने हैं। लगातार सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग के सवाल पर विवेक यादव का कहना है कि सोशल मीडिया का यदि सही तरीके से प्रयोग किया जाए तो उसे बहुत अच्छी उपलब्धि हासिल की जा सकती हैं। दादी बोली मुसीबत से आगे बढ़ा है पोता दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए विवेक यादव की दादी की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि आज पोते की उपलब्धि पर बहुत खुश हूं पोता बहुत मुश्किल से आगे बढ़ा है। पर लिखकर कुछ बन जाए तो हमें निश्चित रूप से और खुशी होगी। पिता बोले हम नहीं पढ़ पाए बेटा आगे बढ़ रहा है अच्छा लग रहा है अपने गांव में ही चक्की चलाने वाले विवेक यादव के पिता कमलेश यादव ने बताया कि हम भले नहीं पढ़ पाए पर आज बेटा आगे बढ़ रहा है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। भविष्य में नाम करेगा। हम लोग भले नहीं पढ़ पाए पर बेटा हम सभी लोगों का नाम ऊंचा करेगा। हमारी तरफ से बेटे को बहुत शुभकामनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में दो सगे भाइयों को 10-10 साल की सजा:खेत को लेकर हुआ था झगड़ा, फायरिंग करने पर हुई थी FIR
    Next Article
    मुज़फ़्फ़रनगर के नई मंडी थाने में जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन:SSP ने किया प्रभारी निरीक्षक कार्यालय का भी लोकार्पण, पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment