Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुज़फ़्फ़रनगर के नई मंडी थाने में जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन:SSP ने किया प्रभारी निरीक्षक कार्यालय का भी लोकार्पण, पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर के थाना नई मंडी में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने गुरुवार रात नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय और अत्याधुनिक जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई, प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा और निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा सहित कई पुलिस अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अधिकारियों ने एसएसपी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 3 तस्वीरें देखिए… उद्घाटन के बाद एसएसपी वर्मा ने कार्यालय और जनसुनवाई हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए, जिससे आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि यह जनसुनवाई हॉल पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करेगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनें और समयबद्ध, निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंजीनियर बनना चाहते हैं हाई स्कूल के टॉपर विवेक यादव:पिता बोले मैं तो नहीं पढ़ पाया बेटा करेगा नाम रोशन, दादी बोली बहुत मुसीबत से आगे बढ़ा
    Next Article
    शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में भीषण आग:फिरोजाबाद में हजारों का सामान जला, फायर ब्रिगेड कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment