Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल में मिसाइल हमले:सिद्धार्थनगर के शिवा सिंह बोले- हर मिनट सायरन, बंकर में छिपकर बचा रहे जान

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान और उसके सहयोगी संगठनों हमास तथा यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों से इजराइल के कई शहर दहशत में हैं। लगातार हो रहे मिसाइल हमलों से रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और जनहानि की भी खबरें हैं। इन हालातों के बीच, जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी शिवा सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में वहां के भयावह हालात बयां किए हैं। शिवा सिंह इजराइल के प्रमुख शहर पेटाह टिक्वा में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह इस समय 12 भारतीय नागरिकों के साथ एक सुरक्षित बंकर में रह रहे हैं। शिवा सिंह के अनुसार, “यहां हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। हर कुछ मिनट में सायरन बज उठता है, जिसके बाद हमें तुरंत सुरक्षित बंकर में जाना पड़ता है। कई बार रात में भी अचानक सायरन बजने से नींद तक नहीं आ पाती। उन्होंने बताया कि आसमान में मिसाइलें और उन्हें रोकने वाली इंटरसेप्टर मिसाइलें साफ दिखाई देती हैं। "हर धमाके के साथ दिल की धड़कन तेज हो जाती है, उन्होंने अपनी आपबीती साझा की। देखें इजराइल से साझा की गई तस्वीरें… शिवा सिंह ने जानकारी दी कि इजराइल प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और सभी विदेशी नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हम लोग फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन माहौल में लगातार डर बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युद्ध के दौरान खाड़ी देशों में फंसे कई भारतीय:बाराबंकी के 7 इस्लामिक स्कॉलर्स, हाथरस के रालोद नेता के परिवार को नहीं मिल रहीं फ्लाइट्स
    Next Article
    लखनऊ में महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला:सीएम और कमिश्नर से की लिखित शिकायत; मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment