Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला:सीएम और कमिश्नर से की लिखित शिकायत; मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चौक की रहने वाली एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गैरकानूनी तरीके से तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। चौक थाना क्षेत्र के गली मीर माता, नक्खास निवासी साहिला बानो का निकाह 16 फरवरी 2016 को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अहमदगंज पजावा निवासी मो. राशिद के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राशिद, ननद रीना और नरगिस दहेज को लेकर ताने देते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 20 अगस्त 2017 को बेटी अक्सा और 1 अप्रैल 2020 को बेटे आरिश के जन्म के बाद भी उत्पीड़न कम नहीं हुआ। आरोप है कि पति अक्सर दूसरी शादी की धमकी देता था और फोन पर अन्य महिलाओं से बात करता था। मना करने पर मारपीट करता था। महिला का आरोप है कि 25 अगस्त 2025 की सुबह करीब नौ बजे पति व ससुराल पक्ष ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जेवर छीन लिए और मोहल्ले वालों के सामने कथित तौर पर तीन तलाक देकर बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि उसने महिला थाना हजरतगंज और बाद में ठाकुरगंज थाने में भी शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल में मिसाइल हमले:सिद्धार्थनगर के शिवा सिंह बोले- हर मिनट सायरन, बंकर में छिपकर बचा रहे जान
    Next Article
    बकेवर में प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से लटका मिला:24 घंटे पहले घर से हुए थे लापता, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment