Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इकरा हसन के धरने के बाद सभी समर्थक रिहा:सहारनपुर में पूर्व मंत्री बोले- भाजपा कश्यप समाज के साथ अन्याय कर रही, बड़ा आंदोलन होगा

    16 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पूर्व राज्य मंत्री मांगेराम कश्यप समेत पांच लोगों को जेल से रिहा कर दिया गया। समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रिहाई के बाद मांगेराम कश्यप ने कहा कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो कश्यप समाज बड़ा आंदोलन करेगा। 2027 चुनाव में राजनीतिक जवाब देगा। यह पूरा मामला शामली के दशाले गांव में हुई मोनू कश्यप की हत्या से जुड़ा है। इसी मामले में 19 मई को कैराना सांसद इकरा हसन पीड़ित परिवार और समर्थकों के साथ डीआईजी कार्यालय पहुंची थीं। यहां उन्हें करीब 10 मिनट तक हिरासत में रखा गया, जबकि मांगेराम कश्यप समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके विरोध में इकरा हसन समर्थकों के साथ थाने में धरने पर बैठ गई थी। अब जानिए पूरा मामला…. पीड़ित परिवार के साथ डीआईजी से मिलने गईं थीं इकरा शामली जिले के दशाले गांव में रहने वाले मोनू कश्यप की 21 अप्रैल को हत्या हुई थी। पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। मंगलवार को कैराना सांसद इकरा हसन अपने समर्थकों और पीड़ित परिवार के साथ डीआईजी कार्यालय पहुंची। आरोप है कि डीआईजी ने पीड़िता की बातों को अनसुना कर दिया। इसके बाद इकरा हसन डीआईजी दफ्तर के बाहर आ गईं, तभी महिला इंस्पेक्टर फोर्स के साथ वहां पहुंचीं और थाने लेकर आ गईं। इकरा का आरोप है कि उन्हें करीब 10 मिनट तक महिला थाने में हिरासत में रखा गया। वहीं, शांति भंग के तहत 5 लोगों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया था। जेल भेजे गए लोगों में पूर्व राज्य मंत्री मांगेराम कश्यप के साथ अनुज, अजय, शिशपाल और तेजपाल शामिल थे। रिहाई के लिए धरने पर बैठीं थीं इकरा हसन पांचों की रिहाई के लिए सांसद इकरा हसन अपने समर्थकों के साथ सदर बाजार में धरने पर बैठ गईं। शाम 4 बजे से रात साढ़े 9 बजे तक सदर बाजार थाने में डटी रहीं। उनकी पुलिस अफसरों से तीखी बहस भी हुई। सांसद ने पुलिसवालों से कहा- मुझे गोली मार दो, फांसी पर चढ़ा दो, इससे ज्यादा क्या कर लोगे? अगर कोई आदमी अपनी पीड़ा लेकर आया है तो उसे सुना नहीं जाता है। अब यही तरीका बचा है कि या तो हमें भी जेल भेज दो या हमारे कार्यकर्ताओं को रिहा करो। हम जेल जाने को तैयार हैं। देर रात सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने गिरफ्तार पूर्व राज्यमंत्री और सपा नेता मांगेराम कश्यप समेत 5 लोगों को बुधवार सुबह रिहा करने का भरोसा दिया था। इस पर सांसद ने धरना खत्म कर दिया था। कश्यप समाज के लोगों के साथ लगातार अन्याय हो रहा बुधवार को पूर्व राज्य मंत्री मांगेराम कश्यप समेत पांच लोगों की जेल से रिहाई हुई। समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। रिहाई के बाद पूरे इलाके में राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन जैसा माहौल देखने को मिला और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान मांगेराम कश्यप ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा था, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही जेल भेज दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कश्यप समाज के लोगों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। मांगेराम कश्यप ने चेतावनी दी कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो समाज सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा। साथ ही भाजपा सरकार पर पिछड़े और कश्यप समाज की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में इसका राजनीतिक जवाब दिया जाएगा। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें - इकरा हसन बोलीं- गोली मार दो या मुझे जेल भेजो:सहारनपुर में पुलिस से बहस; कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए थाने में बैठीं सहारनपुर में कैराना से सपा सांसद इकरा हसन मंगलवार को शाम 4 बजे से रात साढ़े 9 बजे तक सदर बाजार थाने में डटी रहीं। उनकी पुलिस अफसरों से तीखी बहस भी हुई। सांसद ने पुलिसवालों से कहा- मुझे गोली मार दो, फांसी पर चढ़ा दो, इससे ज्यादा क्या कर लोगे? पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में भीम रक्षक एकता ने लगाए गंभीर आरोप:सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों पर अनियमितताओं, भेदभाव का आरोप
    Next Article
    एनएचएम कर्मचारियों का तीन माह से वेतन लंबित:कासगंज में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन, दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment