Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इमाम-रिजवान के चयन पर PCB ने सिलेक्टर्स को नोटिस दिया:24 घंटे में जवाब मांगा, एक दिन पहले 7 खिलाड़ी वापस बुलाए थे

    15 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरों के लिए मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक के चयन पर सवाल उठाए हैं। क्रिकबज के अनुसार बोर्ड ने चयन समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 24 घंटे में दोनों को टीम में चुनने का आधार और प्रदर्शन की जानकारी मांगी है। अब पाकिस्तान क्रिकेट प्रशासन के फैसलों में तर्क की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। चयन समिति में आकिब जावेद, मिस्बाह-उल-हक, सरफराज अहमद और असद शफीक शामिल हैं। नोटिस में लिखा- चयन का आधार बताएं PCB के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमैर अहमद की ओर से जारी एक पेज के नोटिस में लिखा है- 'सक्षम अधिकारी के निर्देश पर आपसे दोनों खिलाड़ियों के चयन के आधार और तर्क के बारे में सफाई देने को कहा जाता है। इसमें चयन के मापदंड, प्रदर्शन से जुड़ी बातें और चयन प्रक्रिया के दौरान ध्यान में रखे गए अन्य सभी कारण शामिल होने चाहिए।’ PAK में सिलेक्शन प्रोसेस न मानने का पुराना इतिहास पाकिस्तान का खिलाड़ियों के चयन में तय प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने का पुराना इतिहास रहा है। इमरान खान चयन के मामलों में चयनकर्ताओं और कई बार बोर्ड के फैसलों को खारिज करने के लिए जाने जाते थे। इंजमाम-उल-हक इसका प्रमुख उदाहरण हैं। चयनकर्ताओं की आपत्तियों के बावजूद इमरान के जोर देने पर इंजमाम को टीम में चुना गया था। बाद में उन्होंने 1992 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत में अहम योगदान देकर सभी को चौंका दिया था। दोनों बैटर्स एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप रहे हैं। रिजवान ने 4 मैचों में महज 102 रन ही बनाए हैं। जबकि, इमाम के नाम 131 रन ही हैं। दोनों एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। आकिब बोले- इमाम की चोट पर होगी कार्रवाई पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम-उल-हक की लॉर्ड्स टेस्ट में चोट पर सवाल उठने के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद ने जांच और कार्रवाई के संकेत दिए हैं। इमाम ने पिंडली में खिंचाव के कारण दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं की थी, लेकिन चौथे दिन पैर पर टेप बांधकर थ्रोडाउन लेते नजर आए थे। आकिब ने इसे बड़ा सवाल बताया। आकिब ने जियो न्यूज के कार्यक्रम ‘आज शाहजेब खांजादा के साथ’ में कहा कि मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद कोई खिलाड़ी टेस्ट की दोनों पारियों में बल्लेबाजी न करे, लेकिन थ्रोडाउन लेता दिखे, तो इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी बचाव आकिब ने इंग्लैंड दौरे के बीच 7 खिलाड़ियों को हटाने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि प्रदर्शन और जवाबदेही जरूरी है। पाकिस्तान पहले दो टेस्ट हारकर सीरीज में 0-2 से पीछे है। दूसरे टेस्ट में उसे 194 रन से हार मिली थी। इमाम के अलावा मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मोहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को भी तीसरे टेस्ट से पहले टीम से रिलीज किया गया है। बाबर-सरफराज से उबैद को खिलाने की बात की थी आकिब ने बताया कि उन्होंने कप्तान बाबर आजम और तत्कालीन कोच सरफराज अहमद से तेज गेंदबाज उबैद शाह को खिलाने की बात की थी, ताकि पेस अटैक में विविधता आए। हालांकि, यह बदलाव नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब फैसले तय योजना के मुताबिक नहीं होते तो प्लेइंग XI में सुधार के संदेश दिए जाते हैं। सीरीज 0-2 से पिछड़ने के बाद अब पाकिस्तान तीसरे टेस्ट में नए खिलाड़ियों को मौका दे रहा है। पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड दौरे पर 0-2 से पीछे पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर है। टीम शुरुआती 3 मैचों की सीरीज की शुरुआती 2 टेस्ट हार चुकी है और 2-0 से पिछड़ रही है। तीसरा और आखिरी मैच 9 सितंबर से शुरू होगा। एक दिन पहले 7 खिलाड़ी बदले, कोच को हटाया PCB ने एक दिन पहले सीरीज के बीच इंग्लैंड से 7 खिलाड़ियों को वापस बुलाया था। इतना ही नहीं, मुख्य कोच सरफराज अहमद समेत दो कोचों को हटा दिया। ----------------------------------------- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मिस्बाह-उल-हक ने सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दिया; पाकिस्तान बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बोर्ड को ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैभव सूर्यवंशी भारत की टी-20 टीम में बरकरार:अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित, अय्यर कप्तान; बुमराह की वापसी
    Next Article
    US ओपन: चोट से लौटकर रायबाकिना जीतीं:विंबलडन सेमीफाइनलिस्ट फेरी बाहर; मुसेटी ने सीधे सेटों में हराया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment