Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी भारत की टी-20 टीम में बरकरार:अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित, अय्यर कप्तान; बुमराह की वापसी

    17 hours ago

    1

    0

    भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर टीम में जगह मिली है। श्रेयस अय्यर को ही कप्तान बनाया गया है, जबकि संजू सैमसन और ईशान किशन विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल हैं। सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। वैभव लगातार चौथी सीरीज के लिए टीम में शामिल युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी लगातार चौथी सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं। उन्हें पहली बार आयरलैंड दौरे के लिए चुना गया था। लेकिन, डेब्यू का मौका नहीं मिला। इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू करने के बाद वैभव जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्हें तीसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। वे 6 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 193 रन बना चुके हैं। इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। बुमराह 5 महीने बाद टी-20 इंटरनेशनल खेलेंगे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सहित 7 प्लेयर्स की टीम में वापसी हुई है। इनमें नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल शामिल हैं। बुमराह इंग्लैंड दौरे में वनडे सीरीज के दौरान घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए थे। वे श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे। जसप्रीत ने आखिरी टी-20 मैच 8 मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला था। जिम्बाब्वे दौरे पर गए 8 खिलाड़ी बाहर जिम्बाब्वे दौरे वाली भारतीय टीम में 8 बदलाव किए गए हैं। संजू सैमसन को दोबारा चुना गया है। वे जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। उनके साथ ईशान किशन को दूसरे विकेटकीपर होंगे। रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा को बाहर किया गया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप किया था। 4 खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस पर निर्भर जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। ये सभी चोट से वापसी कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या को भी टीम में जगह नहीं मिली है। वे इस समय चोट से उबर रहे हैं। भारत की टी-20 टीम अफगानिस्तान पहले ही टीम जारी कर चुका इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, अब्दुल्लाह अहमदजई। रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई। ----------------------------------------------- भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत-बांग्लादेश सीरीज के लिए नई तारीख तलाश रहे BCCI-BCB; तमिम बोले- मंशा सकारात्मक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमिम इकबाल ने रविवार को कहा कि भारत के खिलाफ टली हुई सीरीज के लिए नई तारीख तलाशने पर बातचीत चल रही है। भारत को अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने थे, लेकिन सीरीज फिलहाल टाल दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबर आजम को बुखार:तीसरे टेस्ट में 9 सितंबर से एजबेस्टन में इंग्लैंड से भिड़ेगा पाकिस्तान; 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका
    Next Article
    इमाम-रिजवान के चयन पर PCB ने सिलेक्टर्स को नोटिस दिया:24 घंटे में जवाब मांगा, एक दिन पहले 7 खिलाड़ी वापस बुलाए थे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment