Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इमरान मसूद बोले-सरकार प्रदूषण पर ज्यादा कुछ नहीं कर सकती:लोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा, सहारनपुर में चुनाव आयोग को घेरा

    1 hour ago

    1

    0

    दिवाली के बाद देश के कई हिस्सों में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि प्रदूषण मानवजनित समस्या है। इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराने के बजाय लोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे उनकी हो या हमारी, प्रदूषण के मामले में बहुत ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। मसूद ने दिवाली और प्रदूषण पर नकारात्मक टिप्पणी करने वालों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के कामकाज और आवासों को गिराने की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। दिवाली हो या प्रदूषण, मानवजनित समस्या इमरान मसूद ने दिवाली और वायु प्रदूषण को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि कुछ लोग हर मुद्दे पर नकारात्मक बातें करते हैं। उन्होंने कहा- ये लोग दिमागी रूप से विकृत हैं। ये सिर्फ नेगेटिव बातें करते हैं। दिवाली हो या प्रदूषण, जो है वो मानवजनित रोग है। लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। सरकार उनकी हो, हमारी हो, सरकार बहुत ज्यादा इसके अंदर नहीं करेगी। लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। मसूद के इस बयान के बाद प्रदूषण नियंत्रण में सरकार और आम लोगों की जिम्मेदारी को लेकर बहस शुरू हो गई है। एक तरफ प्रदूषण रोकने के लिए सरकारी स्तर पर सख्त कदम उठाने की मांग होती है, वहीं सांसद ने लोगों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी को अहम बताया है। सरकार के साथ लोगों को भी बदलनी होंगी आदतें सांसद के बयान का आशय है कि प्रदूषण जैसी समस्या का समाधान सिर्फ सरकारी प्रयासों से नहीं हो सकता। इसके लिए आम लोगों को भी अपनी आदतों में बदलाव करना होगा। प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों से बचना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। हालांकि, प्रदूषण नियंत्रण में सरकार की भूमिका भी अहम है। निर्माण स्थलों पर धूल रोकना, वाहनों से निकलने वाले धुएं पर नियंत्रण और औद्योगिक उत्सर्जन के खिलाफ कार्रवाई प्रशासन की जिम्मेदारी है। निर्वाचन आयोग के कामकाज पर उठाए सवाल इमरान मसूद ने निर्वाचन आयोग को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आयोग अपने कामकाज को लेकर घिरा हुआ है। वह बार-बार आदेश वापस ले रहा है और घबराहट में फैसले कर रहा है। उनके मुताबिक, आयोग के फैसलों और आदेशों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बोले- मकान बनाने की जरूरत, गिराने की नहीं सांसद ने आवासों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए मकान बनाने की जरूरत है, न कि उन्हें गिराने की कार्रवाई की जानी चाहिए। उनकी इस टिप्पणी को मकानों पर बुलडोजर चलाने और प्रशासनिक कार्रवाई के संदर्भ में देखा जा रहा है। पढ़िए... इमरान मसूद के 8 चर्चित और विवादित बयान
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का आरोपी मर्चेंट नेवी कर्मचारी अरेस्ट:बिजनौर में दो साथी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
    Next Article
    कानपुर जू में खरगोश जैसी आंखों वाला चूहा:इंदौर से आया साउथ अमेरिकन बेवर्स रैट, 3Kg वजन, पानी में तैरना पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment