Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    India AI Summit 2026: Bharat Mandapam में किस Gate से मिलेगी Entry? ये है पूरा ट्रैफिक और पार्किंग गाइड

    3 hours from now

    1

    0

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी से एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के प्रारंभ होने के साथ ही, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (आई एंड बी) ने प्रतिनिधियों से सीमित पार्किंग और संशोधित प्रवेश व्यवस्था के कारण सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का अनुरोध किया है। यह पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन 20 फरवरी तक चलेगा और इसमें राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख, मंत्री, विदेशी प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसे भी पढ़ें: क्यों Delhi AI Summit में नहीं आए Bill Gates? क्या Epstein कांड से जुड़े विवादों ने बढ़ाई मुश्किलसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में आयोजित होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को सीमित पार्किंग और संशोधित प्रवेश नियमों के कारण सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। पोस्ट में आगे लिखा था कि कृपया अद्यतन प्रवेश प्रोटोकॉल के अनुसार अपने आगमन की योजना बनाएं और कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करें।सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करेंपंजीकृत प्रतिनिधियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर दिल्ली मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी गई है। प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन प्रतिनिधियों के लिए सबसे सुविधाजनक स्टेशन होगा, जहां से वे गेट नंबर 10 से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर सकते हैं।टैक्सी को प्राथमिकता देंसीमित पार्किंग स्थान के कारण, दिल्ली पुलिस ने प्रतिनिधियों को अपने वाहनों के बजाय टैक्सी का उपयोग करने की सलाह दी है। हालांकि, निजी वाहन से यात्रा करने वालों के लिए दिल्ली चिड़ियाघर, पुराना किला पार्किंग और जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में सीमित पार्किंग उपलब्ध है। इन पार्किंग स्थलों और शिखर सम्मेलन स्थलों के बीच तथा शिखर सम्मेलन स्थलों और भारत मंडपम गेट 4 के बीच शटल सेवाएं चलेंगी।गेट 4 सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ही प्रवेश के लिए खुला रहेगा। दोपहर 2:00 बजे के बाद, सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार गेट 4 से प्रवेश नियंत्रित/प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिनिधिगणों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने स्थलों तक पहुंचने के लिए भारत मंडपम परिसर में उपलब्ध गोल्फ कार्ट का उपयोग करें।भारत मंडपम गेट 7सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि भारत मंडपम गेट 7 से प्रवेश दोपहर 2:00 बजे के बाद ही शुरू होगा। दोपहर 2 बजे से पहले, प्रतिनिधि गेट 7 के सामने उतरकर बिजनेस प्लाजा होते हुए भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में प्रवेश कर सकते हैं। अन्य निर्धारित गेटों से प्रवेश सुरक्षा जांच और प्रोटोकॉल के अनुसार आवागमन प्रतिबंधों के अधीन रहेगा। इसे भी पढ़ें: मुंबई पहुंचते ही फ्रांस के राष्ट्रपति का हुआ धमाकेदार स्वागत! PM मोदी बोले- मिलते हैं डियर फ्रेंडसुषमा स्वराज भवन के लिएसुषमा स्वराज भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने वाले पंजीकृत प्रतिनिधियों को सीमित पार्किंग स्थान के कारण कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन, मेट्रो या कैब का उपयोग करने की सलाह दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि पैदल यात्रियों, मेट्रो उपयोगकर्ताओं, यात्रियों को छोड़ने और स्वयं-चालित वाहनों के लिए सुषमा स्वराज भवन के गेट नंबर 2 से प्रवेश की अनुमति होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ajit Pawar Plane Crash का गहराता रहस्य, संजय राउत का दावा- जल गया Black Box, हादसा या साजिश?
    Next Article
    क्यों Delhi AI Summit में नहीं आए Bill Gates? क्या Epstein कांड से जुड़े विवादों ने बढ़ाई मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment