Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    India Pacific Relations | भारत को PIF में मिला 'रणनीतिक साझेदार' का दर्जा, प्रशांत महासागरीय देशों के साथ सहयोग होगा मजबूत, जयशंकर ने बताया बड़ा कदम

    23 minutes ago

    2

    0

    प्रशांत महासागरीय क्षेत्र (Pacific Region) में भारत के कूटनीतिक और विकासात्मक संबंधों को एक नई और ऐतिहासिक ऊंचाई मिली है। भारत को 'प्रशांत द्वीप समूह फोरम' (Pacific Islands Forum - PIF) में आधिकारिक रूप से ‘‘रणनीतिक साझेदार श्रेणी’’ (Strategic Partner Category) में शामिल कर लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर आयोजित भारत-एफआईपीआईसी (FIPIC - Forum for India-Pacific Islands Cooperation) विदेश मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता करते हुए भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने इस घटनाक्रम को एक अत्यंत "सकारात्मक विकास" करार दिया और विश्वास व्यक्त किया कि इससे प्रशांत द्वीपीय देशों के साथ भारत के रिश्ते और अधिक प्रगाढ़ व मजबूत होंगे।बैठक में जयशंकर ने कहा कि उन्हें प्रशांत द्वीप समूह फोरम (पीआईएफ) के महासचिव बैरन वाका का पत्र प्राप्त कर खुशी हुई, जिसमें उन्हें बताया गया है कि ‘‘भारत को पीआईएफ में रणनीतिक साझेदार श्रेणी में शामिल किया गया है। यह एक सकारात्मक घटनाक्रम है और मुझे विश्वास है कि इससे हमारे सहयोग को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।’’ वर्ष 1971 में स्थापित पैसिफिक आइलैंड्स फोरम में 18 सदस्य हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, कुक आइलैंड्स, माइक्रोनेशिया के संघीय राज्य, फिजी, फ्रेंच पोलिनेशिया, किरिबाती, नाउरू, न्यू कैलेडोनिया, न्यूजीलैंड, नियू, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, मार्शल आइलैंड्स गणराज्य, समोआ, सोलोमन आइलैंड्स, टोंगा, तुवालु और वानुआतु शामिल हैं। बैठक में जयशंकर ने नेताओं के साथ 2023 में आयोजित तीसरे एफआईपीआईसी शिखर सम्मेलन के बाद हुई प्रगति पर चर्चा की। इसमें फोरम के ढांचे के तहत विकास साझेदारी के साथ-साथ भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष के तहत हुई प्रगति शामिल थी। इसे भी पढ़ें: इस्तीफा, गिरफ्तारी और दोबारा चुनाव की मांग: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष, पढ़ें 10 बड़े नेताओं के तीखे हमलेउन्होंने कहा कि दोनों ढांचों के तहत कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जो आजीविका मजबूत करने, क्षमता निर्माण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह रेखांकित करना चाहता हूं कि भारत ब्लू पैसिफिक महाद्वीप के लिए 2050 की रणनीति का पूरी तरह सम्मान और समर्थन करता है।’’ उन्होंने उस रूपरेखा का जिक्र किया, जो एक क्षेत्र के रूप में तथा प्रशांत क्षेत्र के देशों और क्षेत्रों, समुदायों और लोगों के रूप में मिलकर काम करने के लिए प्रशांत क्षेत्र के नेताओं के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को निर्धारित करती है। जयशंकर ने फिजी में 100 बिस्तरों वाले सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल की दिशा में हुई प्रगति का भी उल्लेख किया। भारत को 12 सदस्य देशों से 20 समुद्री एंबुलेंस की मांग मिली है। इसे भी पढ़ें: एक बार शादी के बेहद करीब पहुंचकर क्यों पीछे हट गई थीं Shurti Haasan? खुद खोल दिए सारे राजजयशंकर ने विश्वास जताया कि ‘‘मार्च 2027 तक हम इन्हें उपलब्ध कराने की स्थिति में होंगे।’’ फिजी में अगले महीने कृत्रिम अंग लगाने के लिए एक शिविर आयोजित करने की भी योजना बनाई जा रही है। इससे जरूरतमंद करीब 650 मरीजों को लाभ मिलेगा। भारत ने 14 प्रशांत द्वीपीय देशों में 2,800 घरों में सौर ऊर्जा की सुविधा उपलब्ध कराने का काम पूरा कर लिया है और 70 महिला सौर इंजीनियरों को प्रशिक्षण दिया है। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारत का दृष्टिकोण लगातार मांग-आधारित, विकास-केंद्रित और जन-केंद्रित रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रशांत महासागर के द्वीपीय देशों में भारत की विकास परियोजनाएं आजीविका मजबूत करने, क्षमता निर्माण और सतत विकास को बढ़ावा देने के हमारे साझा दृष्टिकोण को दर्शाती हैं।’’ मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा, नवीकरणीय ऊर्जा, संपर्क, प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित कार्ययोजना के संबंध में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। अल नीनो के प्रशांत द्वीपीय देशों के लिए गंभीर चुनौतियां पैदा करने का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत इस प्राकृतिक घटना के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने अंतरिक्ष, टिकाऊ तटीय और महासागरीय अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। भारत ने सदस्य देशों को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और आपदा रोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन में शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इन दोनों पहलों के तहत कई परियोजनाएं पहले से जारी हैं।Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi
    Click here to Read more
    Prev Article
    Cyclone Arnab | चक्रवात 'अर्नब' ने आंध्र-ओडिशा तट को किया पार! गजपति से 1,500 लोग सुरक्षित निकाले गए, 10 जिलों में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद
    Next Article
    Royal Saudi air force: जमजम नहीं, शराब! अंसारुल्लाह ने खोली सऊदी सेना की पोल पट्टी!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment