Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indian Army ने सैनिकों के लिए शुरू किया Bharat Rice, NAFED करेगा सप्लाई

    2 hours from now

    1

    0

    (तस्वीरों के साथ) नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर भारतीय सेना ने सोमवार को राशन की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक पहल के तहत रक्षा बलों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले चावल भारत चावल की शुरुआत की है। आपूर्ति एवं परिवहन महानिदेशालय के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल जवानों से लगातार मिली प्रतिक्रिया पर आधारित है। इस चावल को निर्धारित रक्षा मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा और वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड) के माध्यम से इसकी आपूर्ति की जाएगी।रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चावल की आवश्यक गुणवत्ता जांच की जाएगी और इसमें बाहरी पदार्थ एवं अशुद्धियां नहीं होंगी। इसमें टूटे, क्षतिग्रस्त और बदरंग दानों की मात्रा भी न्यूनतम होगी। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे।मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के बीच परिचालन संबंधी आपात परिस्थितियों में एफसीआई के बुनियादी ढांचे के इस्तेमाल के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए। उच्च गुणवत्ता वाला यह चावल सीधे सेना के आपूर्ति डिपो तक पहुंचाया जाएगा, जिसमें लद्दाख और उत्तर पूर्व के दूरस्थ क्षेत्रों के डिपो भी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kolkata में TMC का शक्ति प्रदर्शन, केंद्र और Election Commission के खिलाफ मार्च
    Next Article
    Kochi जा रहे जहाज में बच्ची से यौन उत्पीड़न, मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment