Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indian Army सप्लाई के नाम पर 11.5 करोड़ की ठगी, बंगाल से सिलीगुड़ी निवासी हर्ष अग्रवाल गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    गुवाहाटी, नौ नवंबर असम की एक कंपनी को झांसा देकर 11.5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करके पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाले गिरोह ने पहले खुद को सेना को सामान की आपूर्ति करने वाले संगठन के रूप में पेश किया और फिर कंपनी से करोड़ों रुपये ठग लिए।गुवाहाटी के पानबाजार थाने की टीम ने थाना प्रभारी शंकर ज्योति नाथ के नेतृत्व में यह मामला सुलझाया। इसमें भारतीय सेना के फर्जी आपूर्ति आदेश तैयार करने, सेना के अधिकारियों के रूप में पहचान बताने और फर्जी वित्तीय दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का मामला शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, विस्तृत जांच, वित्तीय लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण तथा लगातार खुफिया जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने कथित साजिश का पर्दाफाश किया।जांच में हर्ष अग्रवाल (30) की भूमिका सामने आई जिसने कथित तौर पर इस धोखाधड़ी की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शिकायतकर्ता से अपने भाई आयुष अग्रवाल का परिचय दूर के रिश्तेदार के रूप में कराया था और बताया था कि वह सेना को सामान की आपूर्ति के ठेकों से जुड़ा है। पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय अभियान चलाकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हर्ष अग्रवाल का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले से मौजूद कारोबारी संबंधों का फायदा उठाकर गुवाहाटी की ग्लोबल ट्रेडर्स कंपनी का विश्वास जीता और इसके बाद 11 करोड़ 50 लाख 56 हजार 180 रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस के अनुसार, अब तक अलग-अलग बैंक खातों में दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि पर रोक लगाई जा चुकी है। इस मामले में पानबाजार थाने में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस ने बताया कि ठगी गई रकम का पता लगाने,अन्य लाभार्थियों की पहचान करने और शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ये दोनों आपको खत्म करने पर तुले हैं, CM योगी की 'सर' वाली टिप्पणी के बीच केजरीवाल ने अखिलेश को दी 'बधाई'
    Next Article
    प्रख्यात चित्रकार Arpita Singh का दिल्ली में निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment