Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक

    1 hour from now

    1

    0

    इंडिगो ने खाड़ी देश में बदलती स्थिति के बीच सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द रखने का फैसला किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वहीं, अकासा एयर ने कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए उसने रियाद आने-जाने वाली सभी उड़ानों का निलंबन 24 अक्टूबर तक और जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन 21 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, एअर इंडिया और अकासा एयर ने मंगलवार को सऊदी अरब के शहरों से जुड़ी अपनी उड़ानों को 17 अक्टूबर तक रद्द करने की घोषणा की थी। इंडिगो ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों का सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें 24 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी।’’ एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को बुकिंग के समय दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से समय पर सूचनाएं भेजी जा रही हैं। उड़ानों के रद्द रहने की अवधि बढ़ाने की घोषणा करते हुए अकासा एयर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि वह लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति का आकलन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद
    Next Article
    Delhi के निहाल विहार में पति ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी विकास फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment