Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indore में PPP मॉडल पर बनी आधुनिक कामधेनु गोशाला का CM Mohan Yadav ने किया उद्घाटन

    16 minutes from now

    1

    0

    इंदौर, नौ नवंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर जिले में सोमवार को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर करीब 24 करोड़ रुपये से बनी अत्याधुनिक गोशाला का लोकार्पण किया और कहा कि उनकी सरकार खासकर देशी नस्लों की गायों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। यादव ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर महू कस्बे के पास आशापुरा गांव में ‘कामधेनु गोशाला’ का लोकार्पण किया। उन्होंने गोशाला में 100 टन गोबर से बने गोवर्धन पर्वत का पूजन किया और राज्य सरकार की ओर से गोशाला को पांच करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा भी की।उन्होंने कहा कि पीपीपी मॉडल के आधार पर करीब 24 करोड़ रुपये से बनी इस गोशाला में करीब 10,000 गोवंश मवेशियों को रखे जाने की क्षमता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल प्रदेश की लगभग 3,000 गोशालाओं में 5.67 लाख से ज्यादा गोवंश मवेशी पाले जा रहे हैं और राज्य सरकार ने गोशालाओं के लिए दैनिक अनुदान राशि को 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति गोवंश कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी बड़े शहरों में गोशालाएं बनाई जा रही हैं और ऐसी प्रत्येक गोशाला में 10,000 गोवंश मवेशियों को रखने की व्यवस्था होगी।मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘अगर किसी कारण से किसान या आम व्यक्ति गोमाता को पाल नहीं सकता, तो राज्य सरकार इसके लिए तैयार है। हम गोमाता को लावारिस हालत में सड़कों पर नहीं रहने देंगे। इसके लिए सारा तंत्र बनाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का लक्ष्य गोवंश का संरक्षण भर नहीं, बल्कि इसकी उन्नत नस्लों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाना और किसानों की आय में वृद्धि करना भी है।यादव ने कहा,‘‘मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।’’ उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य में ‘आईवीएफ’ तकनीक से उन्नत नस्ल की बछिया तैयार करने की बड़ी परियोजना को मंजूरी दी गई है जिससे गोवंश के नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन को नयी गति मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gokul Dairy विवाद: Mahayuti की हार पर अध्यादेश लाने का आरोप, Kolhapur में विरोध
    Next Article
    हिमाचल पुलिस ने दिवाली पर रिकॉर्ड बनाया, एक ही दिन में 586 आपातकालीन मामलों को संभाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment