Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- गुजरात के 100 रन पूरे, सुदर्शन की फिफ्टी:बटलर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी, स्कोर-129/1; चेन्नई ने 159 रन का टारगेट दिया

    17 hours ago

    2

    0

    चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 159 रन का टारगेट दिया। रविवार को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी गुजरात ने चेन्नई को 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन ही बनाने दिए। जवाब में गुजरात ने 15 ओवर के बाद एक विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन और जोस बटलर पिच पर हैं। सुदर्शन फिफ्टी लगाकर खेल रहे। नूर अहमद ने शुभमन गिल को 33 के स्कोर पर स्टंप आउट कराया। इससे पहले चेन्नई की टीम 37 रन बनाने में चार विकेट गंवा दिए थे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 गेंदों में फिफ्टी पूरी करते हुए पारी को संभाला। उन्होंने 60 बॉल पर नाबाद 74 रन की पारी खेली। गायकवाड ने 4 सिक्स और 6 चौके भी लगाए। शिवम दुबे ने 22 रन बनाए। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और अरशद खान को 1-1 विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयरः सरफराज खान। गुजरात टाइटंस (GT)- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार। इम्पैक्ट प्लेयरः राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1794 मरीजों का इलाज:कानपुर देहात में 62 डॉक्टर, 129 पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद
    Next Article
    LSG vs KKR Live score: लखनऊ में कोलकाता नाइट राइडर्स की कड़ी परीक्षा, थोड़ी देर में टॉस

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment