Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1794 मरीजों का इलाज:कानपुर देहात में 62 डॉक्टर, 129 पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। रविवार को 1 शहरी और 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह मेला लगा, जहां मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मेले में कुल 62 चिकित्सक और 129 पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान कुल 1794 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 840 पुरुष, 725 महिलाएं और 229 बच्चे शामिल थे। मेले में 689 मरीजों की कोविड जांच की गई, जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। वहीं, 171 मरीजों की मलेरिया जांच में 66 मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिले। इसके अतिरिक्त, 57 मरीजों की डेंगू जांच की गई, जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला। आंकड़ों के मुताबिक, 208 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 99 मरीज सर्दी-जुकाम, 150 मरीज पेट दर्द और 218 मरीज त्वचा रोग से प्रभावित पाए गए। 50 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और 77 महिलाओं व 64 बच्चों का टीकाकरण किया गया। मेले में 42 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण भी किया गया। गंभीर रूप से बीमार 03 मरीजों को चिन्हित कर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया गया, जबकि 11 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थानों से संबद्ध किया गया। महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण की जानकारी भी दी गई। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं का समयबद्ध टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोविंद-नगर सीट पर भाजपा से पहली पसंद बने अजय कपूर:कांग्रेस से पसंदीदा उम्मीदवार जेपी पाल, सपा से सम्राट यादव, जानिए विधायक का क्या हुआ
    Next Article
    IPL- गुजरात के 100 रन पूरे, सुदर्शन की फिफ्टी:बटलर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी, स्कोर-129/1; चेन्नई ने 159 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment