Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजाद हाउस ने जीती थ्रो-बॉल इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता:CSJMU में 119 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, दिखा शानदार प्रदर्शन

    15 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को थ्रो-बॉल इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता संपन्न हुई। शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में आजाद हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच आजाद हाउस और शिवाजी हाउस के बीच खेला गया। इस खिताबी मुकाबले में आजाद हाउस ने शिवाजी हाउस को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर ट्रॉफी जीती। आजाद हाउस के खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत से ही प्रभावी खेल का प्रदर्शन किया। इससे पहले, सेमीफाइनल मुकाबलों में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले सेमीफाइनल में आजाद हाउस ने भगत सिंह हाउस को 2-1 से पराजित किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में शिवाजी हाउस ने महाराणा प्रताप हाउस को 2-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्रीड़ा सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा और विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने फीता काटकर किया। इस आयोजन में विभाग के चार हाउसों से लगभग 119 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए सुजीत और प्रत्यूष को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी, जबकि अनन्या और चार्वी को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब दिया गया। इस खेल आयोजन को सफल बनाने में डॉ. प्रभाकर पांडे, इंट्राम्यूरल इंचार्ज अभिषेक मिश्रा, डॉ. राघवेन्द्र, शुभम हजारिया, राहुल दीक्षित, धर्मेंद्र चौहान और शोभित दीक्षित सहित अन्य शिक्षकों व प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में चयन के बाद गोरखपुर पहुंचे विशाल निषाद:संस्कृति पब्लिक स्कूल में किए गए सम्मानित, छात्रों को दिए मेहनत-अनुशासन की सीख
    Next Article
    भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:कांग्रेस पर देश की छवि बिगाड़ने का आरोप, पीलीभीत में किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment