Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस्माईल नेशनल कॉलेज में एलुमनाई ने किया छात्रों का मार्गदर्शन:मैत्री कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ के इस्माईल नेशनल महिला पी.जी. कॉलेज में प्राचार्या प्रो. अनीता राठी की अध्यक्षता में पुरातन छात्र समिति द्वारा आयोजित ‘मैत्री कार्यक्रम’ का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न विभागों की ओर से छात्राओं के सर्वांगीण विकास और परीक्षा तैयारी को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। समाजशास्त्र विभाग में एलुमनाई ईशा सैफी और काशिफा ने छात्राओं को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव और अवसाद के विषय में जागरूक किया। उन्होंने मानसिक संतुलन बनाए रखने, सकारात्मक सोच विकसित करने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा का सामना करने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षा विभाग में इंटर यूनिवर्सिटी खिलाड़ी तनु तोमर और एडवोकेट सना परवीन ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित खेलकूद से शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक तनाव भी कम होता है, जो परीक्षा की तैयारी में सहायक है। अंग्रेजी विभाग में प्रवक्ता रूही ने प्रभावी उत्तर लेखन, समय प्रबंधन और प्रश्नों को समझकर सटीक उत्तर देने के सरल तरीकों पर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना, उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इस मार्गदर्शन को उपयोगी बताया और स्वयं को अधिक आत्मविश्वासी महसूस किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में इंजेक्शन लगने के बाद मासूम की मौत:बुखार आने पर झोलाछाप को दिखाया था, घर का इकलौता बेटा था
    Next Article
    टूंडला के स्टेशन रोड पर बिजली के पोल में आग:35 मिनट बाद पाया काबू, केबल हटाने के लिए दिया गया था नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment