Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टूंडला के स्टेशन रोड पर बिजली के पोल में आग:35 मिनट बाद पाया काबू, केबल हटाने के लिए दिया गया था नोटिस

    5 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के टूंडला में स्टेशन रोड पर एक विद्युत पोल में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में विद्युत पोलों में आग लगने की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। इन घटनाओं को देखते हुए विद्युत विभाग ने केबल ऑपरेटरों को पोल से अपनी केबल हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 35 मिनट में आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पोल पर लटकी केबलों में आग धधकती रही, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) अभिषेक शाक्य ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्माईल नेशनल कॉलेज में एलुमनाई ने किया छात्रों का मार्गदर्शन:मैत्री कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर
    Next Article
    सांसद का फर्जी PSO बनकर SDM को धमकाने वाला गिरफ्तार:फर्जी आईडी कार्ड बरामद, शस्त्र लाइसेंस में रिपोर्ट लगाने के लिए बनाया दबाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment