Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम पर अपहरण का आरोपी बोला-कानपुर आकर मारूंगा, VIDEO:6 महीने से बिना जमानत कराए घूम रहा हूं; अभी तक कुछ बिगाड़ नहीं पाए

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर के बर्रा में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपहरण और फिरौती मांगने के आरोपियों ने पीड़ित को धमकाया… उसने धमकी देते हुए कहा कि कानपुर आ रहा हूं… चप्पलों से मारूंगा। रिकॉर्डिंग तुरंत कर लो… बिना जमानत कराए आ रहे है…ये रोड देख ले, कहां घूम रहा हूं… छह महीनें नहीं ढूंढ पाए, दो महीने और कोशिश कर ले…ढूंढ नहीं पाएगा। बर्रा थाने में दिसंबर 2025 में दर्ज कराई थी FIR एलआईजी वैष्णवी विहार निवासी सुनीता सचान ने दिसंबर 2025 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें मोनू सचान, ह​र्षित सचान, ऋतिक प्रजापति, ​शिवम सचान,कृष्णा सैनी, आयुष तिवारी आदि को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि इन लोगों ने 7 ​दिसंबर को उनके बेटे प्रियांशु सचान को मैगी प्वाइंट से कनपटी पर पिस्टल लगाकर अगवा किया था। इसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या की धमकी देकर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इनमें से 20 लाख रुपये आरोपियों ने ले​ भी लिए। इस मामले में बर्रा पुलिस ने नामजद आरोपियों में से मोनू सचान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य की गिरफ्तारी नहीं हो पाई ​थी। आरोपी मोनू कुछ दिनों पहले जेल से जमानत पर छूटा है। इसके बाद उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। आरोपियों की तलाश में लगी टीमें जिसमें उसने _harshitsachanhunter_ नाम की इंस्टाग्राम आईडी पर लाइव आकर वह कोर्ट में पेश हुए गवाह और पीड़ित प्रियांशु सचान और बर्रा पुलिस को इंस्टाग्राम लाइव पर गाली दे रहा है। वह प्रियांशु को धमका रहा है और इसी मामले का दूसरा आरोपी हर्षित सचान इंस्टाग्राम लाइव पर बोला कि– बिना जमानत कराए घूम रहा हूं… ये जो दलाल घूम रहे हैं, इनको जूतों से मारूंगा… दिल्ली घूम रहे है… 21 जून को आकर बताएंगे। खुला चैलेंज है… बिना जमानत कराए घूम रहे है। इंस्टाग्राम पर धमकाने के बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ बर्रा थाने में शिकायत की। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया का विरोध प्रदर्शन:बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अस्थि कलश को विस्थापित करने पर जताया विरोध, 9 अगस्त को महा आंदोलन की दी चेतावनी
    Next Article
    पोनी रोड चौड़ीकरण पर PWD ने चस्पा किए नोटिस:भवन स्वामियों में नाराजगी, तय चौड़ाई से अधिक जमीन लेने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment