Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया का विरोध प्रदर्शन:बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अस्थि कलश को विस्थापित करने पर जताया विरोध, 9 अगस्त को महा आंदोलन की दी चेतावनी

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मंगलवार को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का विरोध प्रदर्शन। हजरतगंज चौराहे से विधान भवन के सामने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थि कलश तक विरोध मार्च निकालने की कोशिश की। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात करके रोक दिया गया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अस्थि कलश को विस्थापित करने के विरोध में प्रदर्शन हुआ। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में नीले झंडे और बाबा साहब के चित्र लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। ‘आस्था से खिलवाड़ स्वीकार नहीं’ आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि देश के संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय, समानता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक हैं। ऐसे में उनसे जुड़े किसी भी स्मारक या धरोहर के साथ लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अस्थि कलश हमारे लिए आस्था का विषय है और हम हम अपनी आस्था से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। 1991 में किया गया था स्थापित पवन भाई गुप्ता ने कहा कि हम लोग अटल चौक पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा से बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की कलश स्थल तक पैदल यात्रा निकालने जा रहे थे। मगर भारी पुलिस फोर्स लगाकर हमें रोक लिया गया। 1991 में बाबा साहब का अस्थि कलश विधान भवन के बगल में स्थापित किया गया था। उसके बाद राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया था। महा आंदोलन की चेतावनी मौजूदा समय में इस अस्थि कलश को विस्थापित करने की बात कही जा रही है। पूरे भारत के लोगों की आस्था इसमें है और उसी आस्था से खिलवाड़ की कोशिश हो रही है। मगर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी हम यह लड़ाई लड़ेंगे। किसी भी स्थिति में अस्ति कलश विस्थापित नहीं होने देंगे। पूरे 75 जनपदों में हमारे पार्टी के लोग ज्ञापन देखकर इसका विरोध करेंगे। अगर इसके बावजूद भी सरकार के द्वारा इससे छेड़छाड़ किया जाता है तो 9 अगस्त को लखनऊ में महा आंदोलन होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सड़क हादसे में महिला की मौत:सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में चारा लाद रही थी, बाइक ने टक्कर मारी
    Next Article
    इंस्टाग्राम पर अपहरण का आरोपी बोला-कानपुर आकर मारूंगा, VIDEO:6 महीने से बिना जमानत कराए घूम रहा हूं; अभी तक कुछ बिगाड़ नहीं पाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment