Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार ने 4 गाड़ियों का टक्कर मारी, 3 की मौत:कासगंज में गोला कुआं के पास हादसा, 4 लोग गंभीर घायल

    4 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गोला कुआं के पास हाईवे पर चार वाहनों की आपस में टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कासगंज से बदायूं जा रही टाटा आल्टो कार (UP 81 CU 1944) की सामने से आ रही मोटरसाइकिल (UP 24 M 9403) से सीधी टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार संजय कुमार (पुत्र अरब सिंह यादव, निवासी सिथलिया पुख्ता रसूलपुर बेला, सहसवान, बदायूं) और नन्नी (पत्नी कुंवरपाल राजपूत, निवासी नगला बीसा, सहसवान, बदायूं) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सोरों ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को कासगंज जिला मोर्चरी भेजा गया है। इस दुर्घटना में एक ई-रिक्शा (UP 87 AT 2982) और एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 24 BH 7845) भी चपेट में आई। सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चालक वीरू (पुत्र भगवान दास, निवासी कछला वार्ड नंबर 3) को गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अन्य घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सोरों कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में साइबर ठग गिरफ्तार:फेसबुक-इंस्टाग्राम पर टेंट का सामान सस्ते में देने का देता था झांसा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
    Next Article
    इटैलियन स्वाद से महका कानपुर विश्वविद्यालय:ब्रुशेटा और लसग्ना बनाना सीखे छात्र, कुलपति ने थपथपाई पीठ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment