Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जालसाजों ने महिला को ठगा:पंतजली ऑर्डर के नाम पर महिला से 84 हजार का किया फ्रॉड

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के आशियाना इलाके में साइबर ठगों ने पंतजली ऑर्डर के नाम पर एक महिला से 84,454 रुपए की ठगी कर ली। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना आशियाना और साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई है। आशियाना क्षेत्र स्थित रुचि खंड-द्वितीय, शारदा नगर निवासी संचिता मौर्य के मुताबिक 28 फरवरी 2026 को सुबह 10:54 बजे उनके पास एक अनाधिकृत कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पंतजली ऑर्डर से जुड़ा बताते हुए एक दिन पहले किए गए ऑर्डर की जानकारी देकर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए ट्रांजैक्शन संबंधी विवरण भेजा गया। आरोपी ने खुद को एमडी रईस बताते हुए यूपीआई के जरिए से रकम ट्रांसफर करवाई। पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 84,454 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। महिला ने थाना आशियाना में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करवाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली के 27 युवा खाड़ी देशों में फंसे:अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के बीच, परिजन चिंतित; बोले- सरकार मदद करे
    Next Article
    इंटरनेशनल अबेकस कॉम्पिटिशन में बरेली का परचम:9 चैंपियंस ट्रॉफी सहित जीते कुल 45 मेडल, प्रतियोगिता में 52 देश शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment