Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटरनेट पर तलाशे थे ''मौत के आसान तरीके'':बदायूं पुलिस को मिले घी व्यापारी के सुसाइड के सुराग, मरने से पहले YouTube पर देखे थे VIDEO

    10 hours ago

    1

    0

    बदायूं में कार में संदिग्ध हालत में घी व्यापारी का शव मिलने के मामले में पुलिस को सुसाइड के सुराग मिले हैं। मृतक का मोबाइल खंगालने के बाद पुलिस को पता चला है कि घी व्यापारी अमन साहू ने गूगल पर 'आसानी से मौत के तरीके' सर्च किया था। मरने से एक दिन पहले उसने देर रात तक इंटरनेट पर सुसाइड के तरीके खोजे थे, रात भर यूट्यूब पर ऐसे वीडियो भी देखे थे। इसके अलावा पुलिस को सिलेंडर व्यापारी से बातचीत के कॉल रिकॉर्ड्स और सिलेंडर खरीदने के ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड्स भी मिले हैं। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि 25 वर्षीय कारोबारी ने किन कारणों से सुसाइड की? बता दें कि गुरुवार रात पुलिस को अलापुर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक रेनॉल्ट ट्राइबर कार में घी कारोबारी अमन का शव मिला था। चेहरे पर पॉलीथिन लपेटी हुई थी। पिछली सीट पर रखे नाइट्रोजन सिलेंडर की पाइप मुंह के करीब पाइप में घुसी हुई थी। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए... परिजनों ने किया था हत्या का दावा, पर सुराग सुसाइड के बता दें कि अमन के बड़े भाई राजीव साहू ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा था- मेरा भाई कभी सुसाइड नहीं कर सकता। पर जांच के दौरान पुलिस ने जब अमन का मोबाइल खंगाला तो तस्वीर बदलती नजर आई। मोबाइल की सर्च हिस्ट्री में ‘आसानी से मौत के तरीके’ जैसे कीवर्ड मिले। यूट्यूब पर भी इसी तरह के वीडियो देखे गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना से एक रात पहले भी अमन ने ऐसे ही सवाल गूगल पर सर्च किए थे। इतना ही नहीं, कॉल रिकॉर्डिंग में सिलेंडर विक्रेता से बातचीत के प्रमाण भी मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया कि नाइट्रोजन सिलेंडर शहर से ही खरीदा गया था। मोबाइल में शेयर बाजार में खरीद-फरोख्त से जुड़े लेन-देन के दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या आर्थिक दबाव या निवेश में नुकसान जैसी कोई वजह तो नहीं थी। एसएचओ अजय बिष्ट ने बताया- प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मोबाइल की सर्च हिस्ट्री और कॉल डिटेल्स से कई अहम तथ्य सामने आए हैं। हालांकि, अन्य सभी पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा। जानिए क्या है पूरा मामला... गुरुवार शाम करीब 7 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि एमएफ हाईवे स्थित नखाशा बाजार के समीप कई घंटों से कार खड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची। कार के दरवाजे लॉक थे। कार का शीशा तोड़कर अंदर देखा तो युवक के चेहरे से लेकर मुंह तक पॉलिथीन लपेटी हुई थी। युवक की मौत हो चुकी थी। कार की पिछली सीट पर नाइट्रोजन सिलेंडर रखा था। उसमें पाइप पॉलिथीन में घुसी हुई थी। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क किया। फोन करने पर मृतक के बड़े भाई ने कॉल रिसीव की। पुलिस ने बताया—कार (UP 24 AN 9798) किसकी है, तुरंत यहां आ जाइए। परिजन मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी अमन साहू (30) के रूप में हुई। परिजन शव को लेकर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। इसके बाद परिजन शव को स्ट्रेचर समेत अपने घर ले गए। हालांकि, बाद में पुलिस टीम घर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए दोबारा जिला अस्पताल भिजवाया गया। अमन के बड़े भाई राजीव साहू ने बताया, 'मैं और अमन शहर के लावेला चौक पर जैन मंदिर के सामने घी की थोक दुकान चलाते थे। गुरुवार दोपहर अमन बिसौली जाने की बात कहकर कार लेकर गया था, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। शाम करीब 7 बजे पुलिस का फोन आया। कार के बारे में पूछने लगे और तुरंत आने को कहा। हम लोग पहुंचे तो कार में मेरा छोटा भाई मृत हालत में पड़ा हुआ था। मेरे भाई को किसी ने दम घोंटकर मारा है, फिर जेब में सल्फास की शीशी रखी गई। वह कभी सुसाइड नहीं कर सकता।' जानिए नाइट्रोजन गैस कितनी खतरनाक होती है ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… देवर-भाभी चॉकलेट डे पर बिस्तर पर पकड़े गए:आगरा में बचने के लिए पति को मारकर लटकाया, परिवार ने सुसाइड मानकर बॉडी जलाई चॉकलेट डे मनाने के लिए देवर को बुलाया था। हम दोनों एक साथ बेड पर थे। पति घर लौटा, तो हम दोनों को देखकर आगबबूला हो गया। इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। ये कहना है आगरा की महिला का, जिसने देवर के साथ मिलकर अपने पति को मार दिया। वारदात को सुसाइड दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटकाया। परिजनों ने भी मामले को सुसाइड मानकर पति का अंतिम संस्कार कर दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में NH-31 पर 72 घंटे तक भीषण जाम:बीच सड़क खराब हुआ ट्रक, एंबुलेंस फंसी, राहगीरों को हुई दिक्कत
    Next Article
    फर्रुखाबाद में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन:आज शाम 6 बजे से रविवार शाम 6 बजे तक रहेगा लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment