Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन:आज शाम 6 बजे से रविवार शाम 6 बजे तक रहेगा लागू

    8 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर फर्रुखाबाद में यातायात रूट डायवर्ट किया गया है। यह व्यवस्था शनिवार शाम 6 बजे से रविवार शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया है। यह डायवर्जन विशेष रूप से भारी मालवाहक वाहनों जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर और लोडर के लिए किया गया है। कन्नौज-कानपुर मार्ग पर कन्नौज से फतेहगढ़ की ओर आने वाले मालवाहकों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर मोड़ दिया जाएगा। छिबरामऊ मार्ग पर छिबरामऊ से जहानगंज होते हुए फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को छिबरामऊ से ही बेवर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। मैनपुरी मार्ग पर बेवर-मैनपुरी की ओर से फतेहगढ़ आने वाले सभी मालवाहकों को बेवर में ही रोका जाएगा। एटा मार्ग पर जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को बिराहिमपुर अलीगंज बॉर्डर पर रोका जाएगा। शाहजहांपुर-बरेली मार्ग पर शाहजहांपुर की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को थाना अल्लाहगंज हुलापुर और जरियापुर चौराहे पर रोका जाएगा। इसी प्रकार, ढाई घाट शमशाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को जरियानपुर में रोका जाएगा। हरदोई मार्ग पर हरदोई की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को रूपापुर थाना सवायजपुर में रोका जाएगा। यह यातायात व्यवस्था पांचाल घाट, गोलागोकर्णनाथ और पांडेश्वरनाथ मंदिर जैसे प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए लागू की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटरनेट पर तलाशे थे ''मौत के आसान तरीके'':बदायूं पुलिस को मिले घी व्यापारी के सुसाइड के सुराग, मरने से पहले YouTube पर देखे थे VIDEO
    Next Article
    सिरफिरे की करतूत नहीं, प्लांड था बेटे का मर्डर:प्रयागराज जंक्शन हत्याकांड में युवक पिता बोले- बिना जांच के ही केस बंद करने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment