Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा-आगरा हाईवे पर सांड से टकराई बाइक, युवक की मौत:बहन के घर जाते समय हुआ हादसा, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

    17 hours ago

    1

    0

    इटावा-आगरा राजमार्ग पर गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक अचानक सड़क पर आए एक आवारा सांड से टकरा गई थी। हादसे के बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की 2 तस्वीरें… हाईवे पर सांड से टकराई बाइक जानकारी के अनुसार, जसवंतनगर के ग्राम नगला कुआं निवासी आकाश (24) पुत्र दयाशंकर अपनी पल्सर बाइक से सिरसागंज स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था। इटावा-आगरा हाईवे पर गांव फूलरई के सामने यह घटना हुई, जब एक सांड अचानक सड़क पर आ गया। सांड से टकराने के बाद आकाश बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम ने देखा हादसा हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस टीम ने हादसा देखा और तत्काल एनएचएआई एंबुलेंस को सूचना दी। इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान के निर्देश पर एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार और पायलट प्रदीप कुमार ने पुलिस की मदद से घायल आकाश को सीएचसी जसवंतनगर पहुंचाया। वहां अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन घटना की सूचना मिलते ही परिजन सीएचसी पहुंच गए। आकाश अपने पीछे पत्नी और एक वर्षीय बेटे को छोड़ गया है। थाना प्रभारी कमल भाटी की पुलिस टीम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में घर की अलमारी तोड़कर सोने के जेवर चोरी:अलमारी के लॉकर तोड़ चुराए गहने, खाना बनाने वाली महिला पर शक
    Next Article
    अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस से पहले जागरूकता अभियान:चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व ने छात्रों के लिए कराई चित्रकला, निबंध और क्विज प्रतियोगिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment