Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस से पहले जागरूकता अभियान:चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व ने छात्रों के लिए कराई चित्रकला, निबंध और क्विज प्रतियोगिता

    19 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में 29 जुलाई को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में रानीपुर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बाघ संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में रैपुरा रेंज की ओर से सरदार पटेल इंटर कॉलेज, रैपुरा में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन में बाघों की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध लेखन और वन्यजीव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया बाघों का महत्व वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि पूरे जंगल के स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन के प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि बाघ सुरक्षित रहेंगे तो जंगल, जल स्रोत और जैव विविधता भी संरक्षित रहेगी। अधिकारियों ने बच्चों से अपने परिवार और समाज में भी वन्यजीव संरक्षण का संदेश पहुंचाने की अपील की। जिला स्तर पर होगी अगली प्रतियोगिता वन विभाग ने बताया कि जूनियर और सीनियर वर्ग से शीर्ष तीन-तीन प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को घोषित होंगे रेंज स्तर के विजेता रानीपुर टाइगर रिजर्व प्रशासन के अनुसार, रैपुरा रेंज स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के शीर्ष तीन विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है, ताकि भविष्य में समाज की भागीदारी से बाघों और अन्य वन्यजीवों का संरक्षण और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा-आगरा हाईवे पर सांड से टकराई बाइक, युवक की मौत:बहन के घर जाते समय हुआ हादसा, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
    Next Article
    23 साल पुराने केस में अस्पताल चिकित्सीय लापरवाही का दोषी:फर्रुखाबाद में आयोग ने 1.10 लाख रुपये क्षतिपूर्ति का दिया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment