Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा DPRO का रिश्वत लेने का VIDEO:जांच में दोषी पाए जाने पर भी कार्रवाई नहीं, भाजपा नेता ने सीएम को लिखा पत्र

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा में जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीएम इटावा के द्वारा एडीएम के द्वारा जांच करवाई गई जिसमें दोषी पाए जाने के बाद भी कार्यवाही न होने पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी लाल के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) बनवारी लाल का घूस लेते वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था। प्रशासन ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनाई गयी कमेटी में एडीएम ने जाँच करते हुए डीपीआरओ को दोषी पाया था जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला कल्याण निगम अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) व जनपद इटावा प्रभारी कमलावती सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित करते लेटर जारी किया हैं। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति एवं जनपद को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए भ्रष्टाचार में लिप्त जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के खिलाफ त्वरित कठोरतम कार्यवाही करने का आग्रह किया। कमलावती सिंह ने लिखित शिकायत पत्र में लिखा भ्रष्टाचार के इतने गंभीर प्रकरण होने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी हैं। इससे पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया ने भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी, इटावा प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था, हालांकि सारे पत्र और आश्वासन सिर्फ कागजी साबित हुए। जबकि संबंधित आरोपी अधिकारी की सेवानिवृति 28 फ़रवरी 2026 को प्रस्तावित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेनों के संचालन और मेंटेनेंस में AI का होगा प्रयोग:आईआरआईटीएम की कार्यशाला में एआई आधारित प्रशिक्षण पर जोर
    Next Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस की बॉडी बढ़ाई गई थी:रोड टैक्स भी बाकी था, एक्सीडेंट के तुरंत बाद मालिक ने जमा किया टैक्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment