Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा जिला अस्पताल से बाल अपचारी फरार:पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया था, जनवरी में दो बाल अपचारी फरार हुए थे

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से 16 वर्षीय बाल अपचारी फरार हो गया। पेट दर्द की शिकायत के बाद बाल संरक्षण गृह के कर्मचारी उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर शुक्रवार को पहुंचे थे। शनिवार सुबह बिस्तर पर बाल अपचारी के नहीं मिलने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पूर्व 24 जनवरी को दो बाल अपचारी बाल संरक्षण गृह की छत से कूदकर फरार हुए थे। कानपुर से निरुद्ध होकर इटावा आया था फरार बाल अपचारी की पहचान कानपुर नगर के काकादेव स्थिति एक गांव का 16 वर्षीय युवक के रूप में हुए। जो 26 जनवरी को चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। युवक के खिलाफ कानपुर नगर के बर्रा थाने में मुकदमा दर्ज है। बाल संरक्षण गृह में था निरुद्ध पुलिस के अनुसार बाल अपचारी को इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित राहतपुरा के बाल संरक्षण गृह में रखा गया था। शुक्रवार को पेट दर्द की शिकायत के बाद बाल संरक्षण गृह के कर्मचारी उमाशंकर पुत्र किशोरी लाल, निवासी मेहजोली, थाना मझगवां, हमीरपुर और अमन कुमार पुत्र सोबरन सिंह, निवासी बाऊपुर, थाना सैफई, इटावा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। टॉयलेट जाने का बहाना बनाया अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के बाद बाल अपचारी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। इसी दौरान उसने टॉयलेट जाने की बात कही और कर्मचारियों की निगरानी से निकलकर अस्पताल से फरार हो गया। रात में कर्मचारियों को उसके भागने की जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार सुबह जब बिस्तर पर बाल अपचारी नहीं मिला तो कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में उसकी तलाश शुरू की। तीन दिन से पेट दर्द की शिकायत बताया गया कि बाल अपचारी पिछले करीब तीन दिनों से पेट दर्द की शिकायत कर रहा था। उसकी तबीयत को देखते हुए शुक्रवार शाम बाल संरक्षण गृह के कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया था। इसके बाद रात में वह वार्ड में मौजूद था, लेकिन शनिवार सुबह वहां से गायब मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली बाल अपचारी के फरार होने की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह और सिविल लाइन इंस्पेक्टर केके मिश्रा पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बाल अपचारी अस्पताल से किस रास्ते से बाहर निकला। संभावित ठिकानों पर तलाश जारी पुलिस टीमों को बाल अपचारी की तलाश में संभावित स्थानों पर लगाया गया है। उसके कानपुर स्थित घर और अन्य संभावित ठिकानों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि बाल अपचारी को जल्द तलाशने के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। मामले में बाल संरक्षण गृह के कर्मचारियों से भी जानकारी ली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्याणपुर में रोडवेज बस ने बुजुर्ग को कुचला:सब्जी लेकर लौट रहे थे, सड़क पर गिरते ही मौके पर मौत
    Next Article
    बुलंदशहर में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकली:हाथों में राष्ट्रध्वज थामे बच्चे और युवा हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment