Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    368 पीएम आवास लाभार्थियों को पहली किस्त मिली:फर्रुखाबाद में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वीकृति पत्र बांटे गए

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 368 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये भेजे गए। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। यह योजना नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों को छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डूडा द्वारा 1 सितंबर 2024 को पांच वर्ष के लिए शुरू की गई थी। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए कुल 2.50 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में मिलती है, जिसमें पहली और दूसरी किस्त में एक-एक लाख रुपये और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राज्य भर के 90 हजार लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त की धनराशि भेजी। जिले में योजना के प्रथम चरण के तहत कुल 11,514 लाभार्थियों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों ने 100 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे। इसी के साथ, 368 लाभार्थियों के खातों में कुल 3.68 करोड़ रुपये की पहली किस्त हस्तांतरित की गई। इन 368 लाभार्थियों में फर्रुखाबाद शहर से एक, नगर पंचायत कमालगंज से 39, खिमसेपुर से 140, संकिसा से 80 और शमसाबाद से 108 लाभार्थी शामिल हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक सुशील शाक्य, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, पीओ डूडा एसडीएम गजराज सिंह यादव और नितिन सक्सेना सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा जिलास्पताल के महिला-शिशु वार्ड के पास दिखा कबरबिज्जू (हनी-बैजर):पैरों के निशान मिलने से पुष्टि, स्टाफ में दहशत; वन विभाग ढूंढने में जुटी
    Next Article
    अमेठी में गैस सिलेंडर के लिए 200 मीटर लंबी लाइन:तेज धूप में खड़े सैकड़ों लोग, प्रशासन अफवाहों से बचने की अपील कर रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment